मीडिया रिपोर्ट्स केे मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के नरौतामऊ गांव के मजरे असौरी में सोमवार दोपहर झाड़-फूंक किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप था कि इस झाड़-फूंक की आड़ में धर्म परिवर्तन पर जोर दिया जा रहा था। पुलिस ने एकत्र भीड़ में से सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव को श्यामू गौतम पुत्र स्व. छोटे लाल और मैहर कश्यप पुत्र कमलेश, जैदपुर थाना क्षेत्र के नेपालगंज के बादल गौतम और कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ मजरे असौरी के राजेंद्र कुमार पुत्र भागी लाल को गिरफ्तार किया।
इनके पास से धार्मिक पुस्तकें बरामद हुई हैं। पूछताछ में पता चला कि नरौतामऊ गांव के मजरे असौरी में यहीं के राजेंद्र प्रसाद के दरवाजे सोमवार दोपहर बरामदे से खुले मैदान में तिरपाल बिछाकर करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं, बच्चें व पुरुष बैठे थे। यहां चार लोगों द्वारा प्रार्थना सभा व झाड़-फूंक जरिए कैंसर के इलाज की जानकारी दी जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चार लोगों को हिरासतस में लिया। उसके बाद धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Barabanki News
conversion
religious book

0 टिप्पणियाँ