तीन दिन से लापता इलेक्ट्रीशियन का शव नहर में मिला
मौत का कारण स्पष्ट नहीं, तनाव में रहता थे मृतक
BARABANKI NEWS... तीन दिन पूर्व मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता इलेक्ट्रीशियन बिलास जयसवाल का शव गुरुवार की सुबह तिलपुरा झाल में तैरता मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बता दें कि मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर के इलेक्ट्रीशियन 40 वर्षीय बिलास जयसवाल पुत्र रामनरेश सोमवार से संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता थे। परिजनों ने तलाश के बाद मसौली थाने मे गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस इलेक्ट्रीशियन की तलाश में जुटी थी कि गुरुवार की सुबह शारदा सहायक डबल नहर पर स्थित तिलपुरा झाल मे ग्रामीणों ने एक शव नहर में तैरते देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त कर ही रही थी कि मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिलास जयसवाल की पहचान की। इलेक्ट्रीशियन के शव की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक इलेक्ट्रीशियन बिलास जयसवाल काफी शांत स्वभाव और मिलनसार थे। किसी से इनकी कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। मृतक के एक पुत्री वा दो पुत्र हैं। दोनों बेटे पिता के व्यवसाय में बराबर हाथ बटवाते थे। पुलिस के मुताबिक व्यवसाय मे काफी हानि होने के कारण वो काफी दिनों से परेशान थे और परिजनों के मुताबिक मानसिक तनाव मे रहते थे।
BARABANKI NEWS
CRIME
DEAD BODY

0 टिप्पणियाँ