ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा जरूरी-कमलेश मिश्रा

 

Barabanki News... क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए नहीं है बल्कि भारत की मजबूती का एक अनुष्ठान है। उन्होंने कहा कि भाजपा जितना मजबूत होगी, देश उतना मजबूत होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष बुधवार को भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। 

 उन्होंने कहा कि देश और विदेश की कई विरोधी शक्तियां भारत को अस्थिर करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। ऐसी देश विरोधी शक्तियों से भाजपा ही मुकाबला कर सकती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का सामर्थ्यवान हो गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चे के जिला अध्यक्षों संग अभियान की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि जिन जनपदों में प्राथमिक सदस्यता का लक्ष्य अनुमान से पीछे है। उन जिलों में प्राथमिक सदस्यता अभियान 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता के लिए आवश्यक मानक पूर्ण कर लिए है। उनकी सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया भी साथ में चलती रहेगी। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारियों से उनके निर्धारित टास्क की जानकारी रेफरल कोड के जरिए प्राप्त की। उन्होंने सदस्यता अभियान के अंतिम सप्ताह में कार्यकर्ताओं से ताकत झोंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी। जिसमें सदस्यता अभियान टोली से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। अभियान की मॉनिटरिंग टोली भी गुरुवार की समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, दिलीप मिश्रा,रचना श्रीवास्तव,संदीप गुप्ता,गुरुशरण लोधी,शील रत्न मिहिर,विजय आनंद बाजपेई,प्रमोद तिवारी,नीता अवस्थी,रामेश्वरी त्रिवेदी,रोहित सिंह, सीए अश्वनी श्रीवास्तव, ब्रजेश रावत,आमिर खान,आशुतोष अवस्थी,पवन सिंह रिंकू मौजूद रहे।

   

इससे पहले पार्टी दफ्तर पर बाराबंकी मिरर के साथ खास बातचीत में जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि जिले में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य से आगे निकल चुका है। बीजेपी के सदस्यता अभियान में तेजी से लोग जुड़े हैं और अभी जुड़ ही रहे हैं। जिसकी वजह से तय समयसीमा से काफी पहले ही लक्ष्य की प्राप्ति हुई है। खास बात ये है कि सदस्यता अभिया में हर धर्म और हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिला है। 

 जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो जिले की जनता ने भूल की है, उसे उनका एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार काफी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सबसे खास बात ये है कि भाजपा के सदस्यता अभियान में हर धर्म के लोग शामिल हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि बीजेपी की नीति और पीएम मोदी की जनहित में चल रही योजनाओं से लोग खुश हैं और उन पर अपनी सहमति की मुहर लगा रहे हैं।

Barabanki News
Bjp
Membership Drive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ