ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

खेल नेतृत्व के गुण विकसित करते हैं-सतीश शर्मा

 

माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय एथेलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 

BARABANKI NEWS...  खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व के गुण को स्वाभाविक रूप में विकसित करते हैं और सामूहिकता के साथ कार्य करने भावना को भी बढ़ावा देते हैं। खेलों के द्वारा देश का नाम विश्व के मानचित्र पर शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। यह विचार खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 72वीं जनपदीय एथेलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
इसके पहले तीन दिवसीय जनपदीय एथेलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यर्पण के द्वारा किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा किये मार्च पास्ट की सलामी भी ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओ पी त्रिपाठी द्वारा अपने उदबोधन में समस्त अतिथि गणों का स्वागत करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने को कहा गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते हुए जीत-हार से इतर केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया गया। जैसे ही मुख्य अतिथि राज्यमंत्री द्वारा आकाश में शान्ति के प्रतीक श्वेत कपोत छोड़कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की गई पूरा स्टेडियम करतल ध्वनि से गूंज उठा। नेशनल इण्टर कालेज के प्रवक्ता आशीष पाठक ने संचालन में हुए इस सम्पूर्ण समारोह में
मुंडा गोपाल संस्कृत विद्यालय फतेहपुर के वेद पाठियों के द्वारा किये गए मंत्रोच्चार एवं स्वस्तिवाचन प्रस्तुत करके सभी को एक सुखद अनुभूति प्रदान की। यू पी एस कुरौली , पायनियर मांटेसरी इण्टर कॉलेज लखपेड़ाबाग की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गयी। राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी की छात्राओं ने आकर्षक डाँडिया नृत्य प्रस्तुत करके खूब वाहवाही बटोरी।
प्रतियोगिताओं में 600 मीटर बालक सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सोनू यादव, पीडी जैन इंटर कॉलेज टिकैतनगर, द्वितीय स्थान प्रमोद पाठक कंपोजिट विद्यालय बिजापुर तथा तृतीय स्थान मोहित एसकेडी कोटवा धाम इंटर कॉलेज में प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सब जूनियर 600 मीटर में प्रथम स्थान दिव्यांशी रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली, द्वितीय स्थान पूजा यादव जागृति इंटर कॉलेज सूरतगंज तथा तृतीय स्थान संध्या जागृति इंटर कॉलेज सूरतगंज में प्राप्त किया। बालक तथा बालिका वर्ग के सभी ग्रुपों में 100 मीटर की हीट संपन्न हुई।
BARABANKI NEWS
SPORTS 
ATHLETICS COMPETITION

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ