Barabanki News... विश्व प्रसिद्ध देवा मेले का शुक्रवार को अधिकारिक तौर पर उद्घाटन हो गया। डीएम सत्येंद्र कुमार की पत्नी ने रिवाज के मुताबिक मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया, लेकिन उद्घाटन स्थल पर कार्यक्रम से पहले एक सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। हलांकि सांप निकलने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर के लिए उद्घाटन स्थल पर मामूली शोर शराबा जरूर हो गया। देवा मेले में सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल एजाज रसूल गेट पर जहां देवा मेले का पारंपरिक तौर पर उद्घाटन होता है। वहीं पर एक छोटा सा सांप निकला आया। सांप छोटा था और ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोई संभावना नहीं थी, तो लोगों ने उसे मारने की कोशिश नहीं की। सांप निकलने पर शोर होते ही वो जान बचाने के लिए हाइ मास्क लाइट के नीचे चला गया। इस दौरान सांप को देख लोगों में थोड़ी अफरा-तफरी जरूर मच गई। सांप को देखते ही आदत के मुताबिक लोगों के मोबाइल के कैमरे ऑन हो गए। लोग सांप को कैमरे कैद करने के लिए पोजीशन बनाने लगे। खुद को बचाते हुए लोग सांप की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। हां सांप की फोटोग्राफी के दौरान लोगों में होड़ जरूर देखने को मिली। आप वीडियो में देखकर समझ सकते हैं कि सांप निकलने के बाद एजाज रसूल गेट के पास का माहौल क्या रहा होगा।
Barabanki
Deva
Deva Mela
Snake

0 टिप्पणियाँ