ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चेकिंग के दौरान हुआ चौकाने वाला खुलासा, उड़ गए होश, करोड़ों के राजस्व को लग रहा था चूना

 

Barabanki News... जिले के फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को चेकिंग के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ है। चेकिंग के दौरान एक घर पर बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह छापा मारते हुए बंद घर से लगभग 35 किलोवाट की चोरी पकड़ी। चोरी की बिजली से अवैध रूप से ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चलाया जा रहा था। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध टीम ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

नगर पंचायत क्षेत्र में विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत छापेमारी की गई थी। अवर अभियंता ब्रह्म देव व एसडीओ शंभू नाथ के नेतृत्व में मोहल्ला नालापार उत्तरी में पहुंची विधुत विभाग की टीम को सूत्रों द्वारा बड़े से एक अहाते में बाहर से ताला डालकर अन्दर से कई ई-रिक्शा खड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम को बुलाकर ताले को खुलवाया गया। जिसमें डायरेक्ट पोल से तार जोड़कर 34 ई-रिक्शों की अवैध तरीके से चार्जिंग की जा रही थी। 

 जांच में पाया गया कि कुल 35 किलोवाट की चोरी अवैध तरीके से चल रही थी। इस संबंध में उपखंड अधिकारी शम्भूनाथ ने बताया कि डायरेक्ट पोल से जोड़कर ई-रिक्शों की चार्जिंग की जा रही थी। जिसके चलते चोरीकर्ता अशफाक पुत्र स्व शान वारिस के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर अवर अभियंता ब्रह्मदेव, उपखंड अधिकारी शंभू नाथ, टीजी-2 अवधेश कुमार चौरसिया, सुनील कुमार, अयूब, राजकुमार, उदय, संजय आदि टीम मौजूद रहीं। 

 बड़ी चोरी में विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत की आशंका नगर के लोगों में यह चर्चा आम है। कि क्षेत्र में विद्युत चोरी बड़े पैमाने पर की जा रही है। डिवीजन से जुड़े नालापार उत्तरी में बड़ी चोरी होने के पीछे संविदा कर्मचारी या अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। इस विषय पर अवर अभियंता ब्रह्मदेव ने बताया, कि इस मामले में क्षेत्र के कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। अगर चोरी करने में किसी का नाम सामने आता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Barabanki 
Electriccity 
Theft
E-Rickshaw

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ