ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के उपसचिव बने सैफ मुख्तार उर्फ शद्दू

 

Barabanki News... शहर के बस स्टॉप स्थित फिटनेस बॉक्स जिम में उत्तर प्रदेश मास्टर्स वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष असद साजिद ने सोमवार की शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का एलान किया। 


नई कार्यकारिणी में धनंजय शर्मा को संरक्षक, मो मोहसिन मतीन को सचिव, जावेद अकील को उपाध्यक्ष, शहनवाज शेख को कोषाध्यक्ष, शिवम सिंह को मीडिया प्रभारी, मो अरशद को कार्यकारिणी सदस्य, आलोक वर्मा, अनिरुद्ध शुक्ला, सैफ मुख्तार को भी संगठन में शामिल किया गया है। सैफ मुख्तार शद्दू को बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन उपसचिव भी मनोनीत किया गया है। वहीं अनिरुद्ध शुक्ला को इसी संगठन का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष साजिद ने कहा संगठन का उद्देश्य है बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरुक कर उन्हें आगे बढ़ाना है। जिससे जिले सहित देश का नाम रोशन किया जाये।

Barabanki News
Body Building Association
Saif Mukhtar Shaddu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ