मुलायम की पुण्यतिथि पर होंगे कई कार्यक्रम
जिलाध्यक्ष ने बैठक कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश
बूथ स्तर कार्यक्रम की तैयारी
BARABANKI NEWS... मुलायम सिंह यादव द्वारा हर वर्ग के उत्थान एवं आम जनमानस के हक अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए किए गए कार्यों एवं गांव और गुरबत में रहने वाले व्यक्तियों की सहायता के लिए किए समाजवादी पार्टी द्वारा निरंतर किया जा रहे संघर्ष और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 10 अक्टूबर को नेताजी की पुण्यतिथि पर जनपद के हर बूथ पर श्रद्धांजलि अर्पण के साथ विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
उक्त बात समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को 10 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान कहीं।
जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि हर बूथ पर नेताजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम सुनिश्चित करना सभी फ्रंट संगठनों सहित जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए आज से ही आप सब लोग हर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को सूचना पहुंचाने का कार्य शुरू कर दें। जिससे 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पण, विचार गोष्ठी, वृद्ध आश्रम अनाथालय में जरूरतमंदों को फल वितरण, हवन, पूजन, भंडारा सहित अन्य कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें। इसी के साथ जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन समाजवादी पार्टी के नवनिर्मित भवन कार्यालय बड़ेल झरना पर संपन्न होगा। श्रद्धेय नेताजी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जिस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को जो भी जिम्मेदारी सौपी गई है। उसकी महत्वता समझते हुए आप सभी लोग पूरी जिम्मेदारी से उस जिम्मेदारी को निभाने का काम करें।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, प्रदेश सदस्य राजेंद्र वर्मा पप्पू, सुरेश चंद्र गौतम, जिला महासचिव हिमांशु यादव जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ती, अमित सिंह, रिजवान संजय, राजेश वर्मा, विजय यादव, कामता प्रसाद यादव, जसवंत यादव, प्रदुमन यादव, डॉ एम एल साहू, जिला सचिव सिराज उस्मानी, मोहम्मद आफाक, सैनिक पर पोस्ट अध्यक्ष रमेश यादव, छात्र सभा अध्यक्ष मोनू रावत, मजदूर सभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राजवंशी, रजनी यादव, लल्ला यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, जितेंद्र वर्मा, रामरूप रावत, प्रमोद रावत, दीपक दीक्षित, कमलेश यादव, शिवनंदन यादव, राजकुमार वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BARABANKI NEWS
SAMAJWADI PARTY
MULAYAM SINGH YADAV

0 टिप्पणियाँ