ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: SP विधायक का सरकार पर जोरदार हमला, हर मोर्चे पर घेरा

 

Barabanki News... सपा विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यलस्था और लचर स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार पर जोरदार हमला बोला है। विकास खंड बंकी के राम चरन पुरवा,रुस्तम पुरवा, रेंदुवा पल्हरी में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था फुटपाथ पर आ गई है और सरकार में बैठे लोग जनता की जान बचाने के बजाय कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। 

विधायक धर्मराज ने कहा प्रदेश में भय,भ्रम और अराजकता चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आए दिन सत्ता संरक्षित अपराधी बहन बेटियों के साथ बलात्कार जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दे रहे हैं और सरकार बेबस,लाचार और मूक बाधिर होकर देख रही है। विधायक धर्मराज ने कहा कि राष्ट्रवाद का ढिंढोरा पीटने वाले ये तथाकथित लोग देश के महपुरुषों का अपमान कर रहे हैं। जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सम्पूर्ण क्रांति के जनक जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोका गया। ये सरकार की हठधर्मिता और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है। 

विधायक धर्मराज ने कहा कि बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार की जननी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश के आम जनमानस का जीना मुहाल कर रखा है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिक के हाथो फीता काटा कर सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती आशा यादव ब्लॉक प्रमुख बंकी,रामखेलावन यादव,ज्ञानेंद्र सिंह बीडीसी,अंकित श्रीवास्तव,प्रीतम सिंह वर्मा,सुरेश गौतम,दीपक गुप्ता, मो आफाक,रमेश यादव प्रधान,विनोद यादव प्रधान, हरिकरन यादव प्रधान,शिवा यादव बीडीसी,सुशील यादव,विश्राम यादव प्रधान,धर्मराज रावत प्रधान,संदीप प्रजापति जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी,वीरेंद्र यादव समेत दर्जनों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Barabanki News
Samajwadi party
Mla
Bjp
Yogi Government

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ