Barabanki News... पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जिले के कई कोतवाली क्षेत्रों के प्रभारियों का तबादला कर दिया है। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी को रामनगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात आलोक मणि त्रिपाठी को नगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक टिकैतनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को पुलिस लाइन्स में तैनात किया गया है। उनकी जगह पर टिकैतनगर में रामनगर कोतवाली का प्रभार देख रहे रत्नेश पांडेय को तैनात किया गया है। थाना कोतवाली नगर में लंबे समय से तैनात अजय कुमार त्रिपाठी को रत्नेश पांडेय की जगह रामनगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन्स में तैनात आलोक मणि त्रिपाठी कोतवाली नगर के नए प्रभारी निरीक्षक होंगे। इसी तरह पुलिस लाइन्स में तैनात इंस्पेक्टर आलोक कुमार वर्मा को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
Barabanki
Police
Transfer

0 टिप्पणियाँ