ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रिश्ते तार-तार, फुफेरे भाई ने धोखे से अकेले में बुलाया और कर दिया जानलेवा हमला

 

Barabanki News... जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक फुफेरे भाई ने युवक को थोखे से अकेले में बुलाकर धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला किया। गनीमत ये रही कि प्राण घातक हमले में युवक किसी तरह बच गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेटर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बहरौली के रामदास का 28 वर्षीय पुत्र निर्वेश कस्बा कुर्सी चौराहे पर रोज की भांति ठेला लगाकर सब्जी व फल बेच रहा था। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे सीतापुर के महमूदाबाद निवासी उसके मौसेरे भाई अनिकेश पुत्र छन्नू ने उसे इटौंजा रोड पर स्थित ईदगाह में फोन करके बहाने से बुलाया। ईदगाह पहुंचे निर्वेश को झाड़ियों के पास ले जाकर अनिकेश ने उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया और भाग निकला। हत्या के प्रयास में किए गए वार से निर्वेश की गर्दन से खून बहने लगा और निर्वेश वहीं गिर गया। किसी राहगीर ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। ईदगाह पहुंचे घरवालों ने कुर्सी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की। घायल युवक की स्थिति चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

 निर्वेश की हत्या का प्रयास करने वाला अनिकेश उसकी सगी बुआ का लड़का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार अनिकेश पिछले तीन चार महीने से निर्वेश के साथ ही घर रहता था। दोनों साथ में सब्जी के ठेले पर बैठते थे। आखिर किस बात को लेकर अनिकेश ने निर्वेश को जान से मारने का प्रयास किया। इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल अनिकेश फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Barabanki News
Relationships
strained
cousin
fraudulently
carried out
fatal attack.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ