ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

रामलीला व गौसुल वरा कमेटी ने पेश की सौहार्द की मिसाल

 

जुलूस-ए-गौसिया का मार्ग और समय बदला 

दोनों समुदायों ने पेश की सौहार्द की मिसाल 

BARABANKI NEWS... पुलिस के प्रयास से रामलीला कमेटी व गौसुल वरा कमेटी द्वारा आपसी सहमति से जुलूस मार्ग और समय में परिवर्तन कर आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की है।
आपको बता दें कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 15 अक्टूबर को मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलूस-ए-गौसिया, फजलुर्रहमान पार्क से पीरबटावन-छाया चौराहा-नेबलट-धनोखर-घण्टाघर होते हुए वापस फजलुर्रहमान पार्क तक प्रस्तावित था। उसी दिन रामलीला का राजतिलक कार्यक्रम भी होना था। बाराबंकी पुलिस द्वारा रामलीला कमेटी व गौसुल वरा कमेटी के साथ बातचीत की गई। जिसमें दोनों पक्षों के सदस्यों द्वारा बड़ा दिल दिखाते हुए आपसी सहमति से प्रस्तावित जुलूस-ए-गौसिया के मार्ग में परिवर्तन कर जुलूस को घंटाघर से प्रारम्भ करते हुए धनोखर, नेबलेट, छाया चौराहा, पीरबटावन, फजलुर्रहमान पार्क सुनिश्चित किया गया है तथा रामलीला कमेटी द्वारा राजतिलक के समय में परिवर्तन कर आपसी सौहार्द और भाई चारे की पेश की मिशाल की गई।

BARABANKI NEWS
Communal harmony
ghaus-ul-wara
ramleela

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ