Barabanki News... रफी अहमद् किदवाई एक महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। जिन्होने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में महत्वपूर्णं भूमिका निभाई, भारत सरकार में संचार तथा कृषि जैसे महत्वपूर्णं मंत्रालयों का क्रमशः कार्य भार संभालकर आपने देश की समृद्धी और विकास के लिये कई महत्वपूर्णं नीतियों का निर्माण किया और जीवन भर गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिये कार्य किया। उनका जीवन देशवासियों के लिये एक मिसाल है जिसमें सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति संवदेनशीलता की भावना विद्मान है। आज हम उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुये कांग्रेस परिवार के साथ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।
उक्त विचार पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने गुरुवार को अपने ओबरी आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व रफी अहमद् किदवाई की पुण्यतिथी पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों के साथ व्यक्त किये। पुनिया ने कहा कि हम सब अजीवन उनके विचार और उनके बताए रास्तों पर चलने का आज संकल्प लेते हैं।
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि, ये जनपद के लिये गर्व की बात है कि महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री की जन्मस्थली बाराबंकी मसौली में है आज उनकी पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी स्मृती हमें प्रेरित करती है कि, हम अपने समाज के लिये और अधिक कार्य करें और उनके सिद्धातों का पालन करें। श्री रफी अहमद् किद्वई जी जो दूर दर्शिता नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा हमेशा प्रेरणादायक रहेगी।
पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया के ओबरी आवास पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, प्रवक्ता सरजू शर्मा, विजय पाल गौतम, सैय्यद सुहेल अहमद्, वीरेन्द्र प्रताप यादव, मोहम्मद अकरम, शुभम मिश्रा, सुरेश यादव, अरसद अहमद, इमरान कुरैशी, नसीम अंसारी, आर0डी0 राव, सहित दर्जनों कांग्रेसजनों ने स्व0 रफी अहमद् किद्वई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके दिखाये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
Barabanki News
Rafi Ahmad kidwai

0 टिप्पणियाँ