Barabanki News... माह के तीसरे बुधवार को डीआरडीए सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें य जिला पंचायत सदस्य डॉ अवधेश वर्मा, श्राम बरन वर्मा, प्रगतिशील कृषक राम किशोर पटेल, विक्रान्त सैनी, उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजित राम के साथ ही कृषि एवं सम्वर्गीय विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारी और तमाम विकास खण्डों के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
किसान दिवस में कृषकों द्वारा जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों के बावजूद प्रीपोजशनिंग की डीएपी अभी तक समितियों पर न पहुंचने की शिकायत की गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया। सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि द्वारा अनुरोध किया गया कि वर्तमान में एनपीके की रैक लगी हुई है, जिसके कारण रैक की उर्वरक एवं प्रीपोजिशनिंग की उर्वरक भेजने में 04 दिन का समय लगेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विलम्बतम 04 दिन के अन्दर रैक की उर्वरक एवं प्रीपोजिशनिंग की समस्त डीएपी/एनपीके समितियों पर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। प्यारेपुर सरैया समिति पर विगत 2 वर्ष से अधिक समय से खाद आपूर्ति न होने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान में लाइसेंसधारी निकटस्थ समिति को सम्बद्ध करते हुये प्यारेपुर सरैया समिति पर भी उर्वरक प्रेषित कराना सुनिश्चित करें।
आगामी रबी की सिंचाई हेतु नहरों को बन्द कर उनकी सफाई के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि नहरों को निर्धारित समय से नहरों को बन्द कर समयान्तर्गत उनकी सफाई करा ली जाये ताकि रबी हेतु नहरों का संचालन निर्धारित तिथि से अनिवार्य रूप से प्रारम्भ कराया जा सके।
कृषकों के अनुरोध के क्रम में जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध बीजों की प्रजातियों एवं दर तथा प्राप्ति के स्रोत के सम्बन्ध में किसानों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया जाये। जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये गये कार्यों एवं कार्योरान्त सड़क की पूर्व स्थिति ठीक करने की जांच करा लें एवं कृषकों के अनुरोध के क्रम में ग्राम शुक्लाई की जांच कर अनिवार्य रूप से कार्य की गुणवत्ता की पुष्टि करा लें। लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराई जा रही बोरिंग की गुणवत्ता आदि के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देषित किया गया शिकायकर्ता की उपस्थिति में जांच की कार्यवाही पूर्ण कर अवगत कराया जाये।
अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाये और किसान दिवस में समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
Barabanki News
Former
kisan diwas
agriculture
Problems

0 टिप्पणियाँ