Barabanki News... कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवीर के वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरेंगी। इस दौरान कांग्रेस के तकरीबन सभी बड़े नेता और मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कल रात ही वायनाड पहुंच चुकी हैं। प्रियंका के नामांकन के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में एलओपी राहुल गांधी के साथ साथ कई दूसरे नेता मौजूद रहेंगे।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरेंगी। आइए आपको सुनाते हैं प्रियंका के नामकन से पहले किसने क्या कहा...
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने कहा, "प्रियंका गांधी... मेरे लिये एक वो शख़्स, जिनसे मुझे बेहद प्यार है - मतलब बहुत सारा वाला। मैंने उन्हें जितना जाना है, जितना देखा है, उनके अंदर एक ग़ज़ब की कूवत है किसी को अपना बना लेने की। वो एक बेहद संवेदनशील इंसान हैं, लेकिन उतनी ही साहसी भी हैं। बेहिसाब मेहनती हैं और बेपनाह ज़िंदादिल भी। उनके साथ काम करने में खूब मज़ा आता है - काम कभी बोझिल नहीं लगता- बहुत सारी हंसी-ख़ुशी के साथ काम होता है। अपने परिवार के लिए वह शेरनी की तरह खड़ी रहती हैं और जनता की बुलंद आवाज़ बनकर दुनिया के सामने आती हैं। मुझे याद है - 2022 के विधानसभा चुनाव में लाख विरोध के बावजूद उन्होंने महिलाओं को 40% टिकट देकर एक बहुत बड़ी पहल की। मैंने उनकी निर्भीकता लखीमपुर में देखी है, हाथरस में देखी है, सोनभद्र में देखी है। पुलिस प्रशासन और सरकार के अन्याय के ख़िलाफ़ जब वो अड़ जाती हैं, तो पीछे नहीं हटतीं। वो बहुत ज़िद्दी हैं, एक बार कुछ ठान लिया तो कर के ही मानेंगी। ईश्वर में अटूट आस्था है, तमाम व्रत करती हैं और हर त्योहार को पूरी रौनक़ से मनाती हैं। लोगों का आदर और स्नेह वो अपने तक समेट कर नहीं रखतीं। खूब ज़ोर से गले लगाती हैं और ममता का सागर उड़ेल देती हैं। वो महिला सशक्तिकरण की ध्वजवाहक हैं - और उतनी ही शिद्दत से एक माँ, पत्नी, बेटी और बहन होने का किरदार निभाती हैं। मुझे याद है किसी ने उनसे एक बार यूपी में पूछा था कि आप 10 साल पहले राजनीति में क्यों नहीं आयीं? और उन्होंने बेझिझक होकर मुस्कुराते हुए कहा- क्योंकि तब मेरी बेटी 8 साल की थी!नवरात्रि के दौरान एक मंदिर से निकलीं और पत्रकार ने पूछ लिया आपने क्या माँगा? तो बोलीं बताया थोड़े ही जाता है - फिर मुस्कुरा कर बता ही दिया कि अपने बेटे के लिए प्रार्थना की।
लखनऊ में एक शाम पुलिस से जद्दोजहद के बाद उन्होंने पहला फ़ोन घर पर किया और बेटे से पूछा मामा की तबियत अब कैसी है? - राहुल जी को उस दिन बुख़ार था।अपने पिता की लाडली प्रियंका जी की मां से बेहद घनिष्ठता है। उन्हें अपनी माँ को हर परिस्थिति में इस देश के लिए काम करते देखा है। जिस दिन सोनिया जी ने अपना पदभार खरगे जी को सौंपा — उस दिन उनकी एक फोटो, जिसमें उन्होंने राजीव जी की तस्वीर हाथ में ली हुई थी — उसके नीचे लिखा —So proud of you Ma, I know you did it all for love.एक दिन उन्होंने हँसकर यह बताया था कि वह 19 साल की उम्र से करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। प्रियंका गांधी अन्याय तो रत्ती भर नहीं सहतीं और बेलगाम सत्ताधीशों की नकेल कसना उनके खून में है। सालों से उन्होंने संगठन को मज़बूत करने का काम किया है, समस्याओं को पर्दे के पीछे रह कर सुलझाया है, पूरी बेबाक़ी से चुनाव प्रचार किया है, तमाम चुनाव लड़वाए और जितवाए हैं। और अब उनकी बारी है। भारत की संसद को उनका इंतज़ार है— एक ऐसी शख़्सियत का जो ग़लत को पूरी ताक़त से ग़लत कहने की हिम्मत रखती हैं और सच और न्याय के लिए किसी लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटतीं।आप आधी आबादी के मिसाल बनेंगी जिनके लिए राजनीति कठिन मानी जाती है। आप हमारी आवाज़ बन कर संसद में गूंजेंगी। उम्मीदों का एक लंबा कारवां और देश भर का हौसला और मोहब्बत का सैलाब आपके साथ है और कह रहा है- प्रियंका जी - विजयी भव!"
राजस्थान के पूर्व सीएम आशोक ग्हलोत ने लिखा, "प्रियंका गांधी जी को कांग्रेस पार्टी ने वायनाड लोकसभा से चुनाव लड़ने का अवसर दिया है। उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे भारी बहुमत से जीतकर इतिहास बनाएं।"
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लिखा, " आज की सुबह कुछ खास है, सूरज की किरणें भी एक पैगाम ला रही हैं। प्रियंका गांधी जी वायनाड से अपना नामांकन भर रही हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' में एक और यात्री जुड़ गया है। ये यात्रा सिर्फ वही कर सकता है, जिसके अंदर एक जिद है। ये वही जिद है, जिसके लिए पंडित नेहरू ने आराम की जिंदगी छोड़ दी और आजादी के आंदोलन में कूद पड़े। ये वही जिद है, जो भारत को एक रखने और हमारे संविधान को जिंदा रखने के लिए लड़ रही है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारी पार्टी में ऐसा नेतृत्व है, जो ये जिद रखता है। ये जिद हमें जिंदा रखती है। 'आधी आबादी-पूरा हक' प्रियंका गांधी जी की जिद है। हम खुशकिस्मत हैं कि एक और जिद्दी नेता हमें नेतृत्व देगा, हमारे अंदर एक जिद भरेगा, ऐसी जिद जो इस देश की तकदीर बदल देगी।
Barabanki News
Wainad
Priyanka gandhi
Congress
Sonia Gandhi
Rahul Gandhi

0 टिप्पणियाँ