गांधी जयंती सप्ताह का शुभारंभ
01 से 07 अक्टूबर तक गांधी भवन में होंगे विशेष कार्यक्रम
वीडियो जर्नलिस्ट-सैफ मुख्तार
BARABANKI NEWS... महात्मा गांधी सप्ताह के शुभारंभ पर समाजवादियों व गांधीवादियों ने वर्तमान वैश्विक संघर्ष के दौर में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता और उनकी उपयोगिता पर बल देते हुए गांधीजी के विचारों को समाज में फैलाने का प्रण लिया।
मंगलवार को गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित गांधी सप्ताह की शुरुआत यूपी विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोबिंद चौधरी ने गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्वलन से की। सभा की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने की। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और एकता को बढ़ावा देने पर बल दिया। मुख्य अतिथि रामगोबिंद चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों का गांधीजी के विचारों से कोई वास्ता नहीं है। देश की आजादी में इस दल और इससे जुड़े नेताओं की कोई योगदान नहीं रहा। सिर्फ समाजवादियों ने ही आजादी की अन्तिम लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। यदि समाजवादी पार्टी और कम्यूनिस्ट पार्टी का विभाजन न होता तो देश की यह स्थिति आज न होती। श्री चौधरी ने कहा कि सत्ता की लालसा में विचारधारा खत्म हो गई। अब कोई गांधी, लोहिया, जेपी और चन्द्रशेखर के विचारों पर चलना नहीं चाहता।
1974 के बाद देश में छात्रों को काई आन्दोलन खड़ा नहीं हो पाया। छात्र राजनीति को खत्म कर दिया गया। आज देश में सशक्त आन्दोलन को खड़ा करने की जरूरत है। यह काम सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।
गांधीवादी अध्येता राजनाथ शर्मा ने कहा कि गांधीवादी विचार की प्रासंगिकता आज भी बरकरार है। गांधी जी साधन व साध्य दोनों की शुद्धता पर बल देते थे। वह डॉ लोहिया को कुजात गांधीवादी कहते थे। डॉ. लोहिया का मानना था कि मठी गांधीवादी और सरकारी गांधीवादी का मुकाबला सिर्फ कुजात गांधीवादी ही कर सकते है। सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बारे में जानने और समझनने के लिए गांधी को पढ़ना पड़ेगा। अगर आपने एक भी गुण गांधी जी का आत्मसात कर लिया तो आपका जीवन सफल हो जाएगा। उन्होंने गांधीवादी सिद्धांतों और समाजवादी विचारों के मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
महात्मा गांधी सप्ताह कार्यक्रम के अध्यक्ष मो. उमैर किदवई ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सरवर अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, समाजवादी अध्येता धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी, राना प्रताप सिंह, हसमत अली गुड्डू, मृत्युंुजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, हुमायूं नईम खान, पत्रकार तारिक खान, अजय कुमार वर्मा बबलू, अशो िकुमार शुक्ला, अजीज अहमद, नीरज दूबे, विजय पाल गौतम, सलाहउद्दीन किदवई, राजेश अरोड़ा, विनोद भारती, अनिल वर्मा, पी.के सिंह, विजय कुमार सिंह मुन्ना, अश्वनी शर्मा शिवा, सभासद मो. फैसल, पत्रकार संतोष शुक्ला, सैफ मुख्तार, तौफीक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
BARABANKI NEWS
MAHATMA GANDHI
GANDHI JAYANTI SAMAROH
RAJNATH SHARMA
RAM GOVIND CHAUDHRY
SOCIALIST

0 टिप्पणियाँ