ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पुलिस के हत्थे चढ़ा पवन राजपूत, 15 हजार का इनामी गैंग के साथ मिलकर करता था चोरी

 

Barabanki News... कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रूपये के इनामी बदमाश को किया है। उस पर जिले के दो थानों में गंभीर धाराओें में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाथ थी। 

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में मंगलवार को कोतवाली नगर पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रूपये के इनामिया फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली गांव के पवन राजपूत पुत्र रामसागर लोध को बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के मुताबिक पवन राजपूत का एक गैंग है, जो अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चोरी जैसे आपराधिक कृत्यों में लिप्त है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने 15,000 रूपये का इनाम घोषित किया था। 

 पवन राजपूत का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 1235/2023 धारा 457/380/411 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 
2. मु0अ0सं0 273/2023 धारा 457/380 भादवि थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 
3. मु0अ0सं0 350/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 276/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

Barabanki News
Police
Pawan Rajput
Gangster

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ