Barabanki News... उत्तर प्रदेश महिला आयोगी की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा है कि राज्य महिला उत्पीड़न के मामलों में इजाफा नहीं हुआ है, लोगों में आई जागरूकता की वजह से ये मामले मीडिया में ज्यादा कोट हो रहे हैं। अपर्णा यादव बुधवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जनसुनवाई के लिए पहुंची थीं।
कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महिला अपराध में इजाफे में मीडिया की खास भूमिका है। उन्होंने आगे कहा की पहले इतनी अवेयरनेस नहीं थी, जिसकी वजह से ये मामले सामने नहीं आ पाते थे। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले पहले भी इतने आते थे। उन्होंने कहा कि ये समाज का भी फेलीओर है। कोई भी सरकार हो वो जब तक महिलाओं को प्रोटेक्ट नहीं कर पाएगा, जबतक महिला खुद अपनी जिम्मेदारी ना समझे और समाज का जो दायित्व है वो समझे। उन्होंने आगे स्पछ्ठ किया कि वो अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रही हैं। कोई भी विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रहा है। उन्होंने कहा कि हमें एक अच्छा माहौल तैयार करने के लिए अपने परिवारों में इन चीजों को बताना पड़ेगा कि महिलाओं का आदर और सम्मान किया जाए।
महिला उत्पीड़न की वर्तमान स्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अभी पहली बार बाराबंकी दौरे पर आई हैं। महिला उत्पीड़न रोकने के लिए मैंने यहां के अधिकारियों क जरूरी सुझाव दिए हैं। जिले में मिले अज्ञात महिलाओं के शव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन मामलों की समीक्षा की जाएगी। अपने दौरे के दौरान वो जिले के अधिकारियों के काम से वो खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि यहां के तमाम अधिकारी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस के द्वारा परिवारों को जोड़ने की पहल की तारीफ की। जनसुनवाई के दौरान ज्यादातर मामले पारिवारिक विवाद के थे।
Barabanki News
UP state women commission
Aparna yadav
Women harassment
Public Hearing

0 टिप्पणियाँ