नेता जी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पार्चन कर मनाई पुण्यतिथि
BARABANKI NEWS... विधानसभा बाराबंकी के ग्रामसभा मितई में स्थित बाबा कुटी आश्रम पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव नेता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में नेता जी के जीवन पर अपनी बात रखते हुए समाजवादी पार्टी के नेता ज्ञान सिंह यादव ने कहा की स्व नेता जी ने अपना जीवन प्रदेश और देश की सेवा में अर्पित कर दिया। उन्होंने हर वर्ग के लिए संघर्ष किया। वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए अंतिम समय तक अपनी लड़ाई जारी रखी। कार्यक्रम में कैलाश यादव, रामप्रताप, अभय राज, रामसनेही, सुनील यादव, अयोध्या प्रसाद, रामानुज यादव, प्रदीप वर्मा, गोलू यादव, प्रवीण कुमार, रवि कुमार यादव, बुद्ध रामदास महाराज, राकेश मौर्य, इंद्रेश कुमार, दिलीप मिश्रा आदि समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए।
BARABANKI NEWS
MULAYAM SINGH YADAY
DEATH ANNIVERSARY
TRIBUTE

0 टिप्पणियाँ