Barabanki News... तकरीबन साढ़े छह साल पहले राजस्थान के सवई माधौपुर जिले से लापता मानसिक विक्षिप्त को जिले की सुबेहा थाने की पुलिस ने C-Plan App ऐप के जरिये उसके परिजनों से मिलाया है। साढ़े 6 साल बाद अपने परिवार के सदस्य को पाकर हापुड़ जिले के उसके परिजन भावुक हो गए और पुलिस की जमकर तारीफ की।
आपको बता दें कि थाना सुबेहा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार-शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति घूमने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस उस मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को थाने लाई और पूछताछ की, तो उसने अपना नाम अंकित तथा अपने पिता का नाम दिनेश बताया। उसने खुद को हापुड़ का रहने बाल भी बताया था। इसके बाद सी प्लान की मदद से ग्राम प्रधान भडंगपुर के जरिए इसके पिता से बात की गई। उसके पिता ने बताया कि अंकित मेरा बेटा है। लगभग साढ़े 06 साल पहले सवाई माधौपुर राजस्थान में दवाई दिलाने ले गये थे। वहीं से वो कहीं गायब हो गया था। तब से आज सूचना मिली है।
शनिवार को अंकित के पिता दिनेश शर्मा पुत्र रामबहादुर शर्मा अपने भान्जे शुभम पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा निवासी शेखपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने अंकित को पहचाना और विक्षिप्त अंकित भी अपने पिता दिनेश और उपरोक्त लोगों को पहचान लिया। इसके बदा अंकित उपरोक्त को पिता दिनेश शर्मा को कांस्टेबल फईम अहमद के हमराह कर थाने से रुख्सत कर दिया गया।
साढ़े छह वर्ष पहले राजस्थान के एक अस्पताल से लापता हो अंकित को पाकर उसके परिजन भावुक होकर रोने लगे। वो अंकित को पिछले छब सालों से तलाश कर रहे थे। अंकित को उनसे मिलाने के लिए उनके परिजनों ने सुबेहा पुलिस की जमकर सराहना की।
Barabanki News
Police
Rajsthan
Sawai Madhaupur
Missing
Mentally Disturbed

0 टिप्पणियाँ