ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं- बैजनाथ रावत

 

देवा मेला में हुआ "उत्तर प्रदेश सरकार आपके द्वार" चौपाल 

Barabanki News... देवा मेला (Deva Mela) के ऑडिटोरियम में शनिवार को "उत्तर प्रदेश सरकार आपके द्वार" चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों, डूडा, कृषि विभाग, समाज कल्याण, उद्योग, डीपीआरओ, शिक्षा, पूर्ति आदि विभागों के अधिकारियों ने विभागवार सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारियां प्रदान कीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को तभी मिल सकता है, जब जनता को उन योजनाओं के विषय में जानकारी होगी। इसलिये सभी अधिकारी अपने अपने-अपने विभाग से सम्बंधित सभी सरकारी योजनाओं का भलीभांति प्रचार प्रसार करें। तभी कार्यक्रम "उत्तर प्रदेश सरकार आपके द्वार" सफल हो पाएगा। सरकार की योजनाओं को अखबारों, टीवी, सोशल मीडिया आदि सहित संचार के सभी माध्यमों द्वारा जनता तक पहुंचाया जाए। जिससे सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक जनता लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी रज्जाक अली, तुलसीराम चौहान, शाद महमूद, अली खान वारसी, चौधरी अशीरुद्दीन अशरफ, जिला पंचायतराज अधिकारी नीतेश भोंडले, सूचना अधिकारी आरती वर्मा, सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजित राम आदि सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Barabanki News
Deva Mela

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ