ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

BARABANKI NEWS: धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, "कन्या पूजन समारोह" में हुए कई कार्यक्रम

 

BARABANKI NEWS...उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित "कन्या पूजन समारोह" कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश, सतीश चन्द्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि राजरानी रावत अध्यक्षा जिला पंचायत, विधायक हैदरगढ़, दिनेश रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी।

 

इसके उपरांत कंपोजिट स्कूल कुरौली की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी अभिनय नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति सतीश चन्द्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि राजरानी रावत अध्यक्षा जिला पंचायत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम संपादित किया गया। इसके उपरांत अन्न प्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किये गए। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति सतीश चन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं कि नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सशक्तीकरण के लिये मिशन शक्ति का यह कार्यक्रम सरकार द्वारा लगातार चलाया जा रहा है।

   

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी बहन बेटियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और आजादी के बाद भी देश की प्रगति में बहन बेटियां अपना योगदान निभा रही हैं। चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो, शिक्षा, चिकित्सा या अन्य किसी भी क्षेत्र में हो बहन बेटियां निरन्तर प्रगति करते हुए आगे बढ़ रही हैं और देश नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रही हैं। नारी सुरक्षा के लिये केंद्र और प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं। यदि किसी बहन बेटी के साथ कोई घटना होती है तो अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जाता है। आज बहन बेटियां स्वंय को सुरक्षित महसूस करती हैं। वह अपने विभिन्न कार्य क्षेत्रों से देर रात भी सुरक्षित घरों को लौटती हैं। उन्हें सरकार पर भरोसा है। सरकार अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओ के स्वावलंबन हेतु प्रयासरत है। राज्य मंत्री ने मिशन शक्ति से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को साकार किया जा रहा है, जो काफ़ी सराहनीय है इसके लिये जिले के अधिकारी बधाई के पात्र है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजरानी रावत अध्यक्षा जिला पंचायत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

   

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, प्रशिक्षु आईएसएस काव्या सी, पीपीएस गरिमा पंत, जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ पल्लवी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, जीजीआईसी की उप प्रधानाचार्य डॉ पूनम सिंह, डॉ सुविद्या वत्स, दीप माला वर्मा, पारुल शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, प्रतिभा दूबे, ममता कुमारी, निधि मित्तल, निधिराज, लक्ष्मी बंगारी, पिंकी रावत आदि लोग उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चन्द्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, आदि अतिथियों द्वारा 51 कन्याओं का कन्या पूजन कार्यक्रम विधि विधान से किया गया, 11 बच्चों को अन्न प्राशन कराया और 11 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न स्कूलों की छात्राएं सविता, लक्ष्मी, अंशिका देवी, अनुराधा, आयुषी मिश्रा, सलोनी, मानवी और नव्या बंसल, इशिका पटेल, हिमांशी, पूजा, आर्या जायसवाल, सुनाक्षी श्रीवास्तव, सुहानी वर्मा, नाइला उबैद, तफ़सीर फातिमा, दरख्शां, लक्ष्मी झा, इकरा फातिमा, संजू कुमारी और सना अजीज आदि छात्राओं को 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि की डमी चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जमील उर रहमान गर्ल्स कॉलेज की छात्रा कुमारी सुजीता, रसा, रुसीदा और पूनम को जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5000 रुपए का डमी चेक देकर सम्मानित किया गया। उक्त पैसा छात्राओं के बैंक खाते में अहरित होगा। इसके अलावा कस्तूरबा विद्यालय में एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोरी हेतु सेनेट्री पैड वेंडिंग एवं इंसाइनिरेटर मशीन का भी मुख्य अतिथि ने उद्घाटन किया।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जीआईसी ऑडिटोरियम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। आईसीडीएस, एनआरएलएम, पीओ डूडा, महिला कल्याण, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित वात्सल्य एनजीओ, जिला पुस्तकालय और जीजीआईसी देवा का स्टाल लगा था। इन स्टालों पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही थी।

BARABANKI NEWS
WORLD GIRL CHILD DAY
NAVRATRA
KANYA POOJAN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ