ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

BARABANKI: CYBER CRIME से है बचना, तो इन टिप्स को करें फॉलो

 

रोटरी क्लब के सदस्यों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक 

बताए गए साइबर अपराध से बचने के उपाय

BARABANKI NEWS...  साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा रविवार को बाबा गुरुकुल अकादमी (रोटरी क्लब) में क्लब के सदस्यों को साइबर अपराध व उसके बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों को साइबर अपराध व धोखाधड़ी से बचने के निम्न उपायों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
सदस्यों से अपील की गई कि वो साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर कॉल करें अथवा साइबर अपराध पोर्टल की वेबसाइट https:// cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें, जिससे धनराशि खाते में होल्ड करायी जा सके।
सदस्यों को बताया गया कि बैंक द्वारा कभी भी केवाईसी अपडेट कराने के लिए किसी से मोबाइल फोन से व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, सीवीसी, पिन नम्बर नहीं मांगा जाता है। यदि कभी भी ऐसी कोई कॉल आए, तो व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। साइबर एकेसपर्ट ने बताया कि किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें। साथ ही अज्ञात व्यक्ति/मोबाइल नम्बर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें। 

साइबर एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी/पासवर्ड न डालें, पैसा प्राप्त करते समय इसकी आवश्यकता नहीं होती है। यहीं नहीं अपने सोशल मीडिया एकाउण्ट व बैंक खातों का पासवर्ड मजबूत बनाएं जिसमें नम्बर, अक्षर व चिन्ह तीनों हो, साथ ही टू-स्टेप वेरीफिकेशन लगाए रखें।

BARABANKI NEWS
CYBER CRIME
WAIRNESS
ROTARY CLUBE 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ