ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

BARABANKI: मुख्यमंत्री की अपेक्षा पर पूरी तरह खरा उतरूंगा-बैजनाथ

 

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का अध्यक्ष भव्य स्वागत 

 BARABANKI NEWS... पूर्व सांसद एवं कई बार के विधायक रह चुके बैजनाथ रावत को उप्र अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद दरियाबाद विधानसभा में उनके प्रथम आगमन पर रविवार को सुमेरगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। 

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बनने पर दरियाबाद विधानसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ बैजनाथ रावत को फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर श्री रावत ने कहा कि मुझे जिस अपेक्षा और उद्देश्य के साथ अनुसूचित जाति जनजाति के आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उसे ईमानदारी से पूरा करने का कार्य करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझसे अपेक्षा की है कि किसी भी गरीब व्यक्ति को न्याय के लिए लखनऊ ना बुलाया जाए बल्कि आप स्वयं कमिश्नरी स्तर पर पहुंचकर ऐसे लोगों की समस्याएं सुनें तथा निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी में ईमानदारी से कार्य करने का तोहफा मुझे मिला है, जिसे मैं पूरी तन्मयता के साथ निभाऊंगा। 

 श्री रावत ने कहा कि यह जनपद हमे कई बार विधायक और सांसद बनाया है। हमारे पुराने साथी कार्यकर्ता बहुत नहीं रहे, और जो हैं उनका शुक्रगुजार हूं। गरीबो की सेवा जरूरतमंद लोगों की हमेशा मैंने सेवा किया है। सरकार ने जिस उद्देश्य से यह दायित्य दिया है उसको हर हाल में पूरा करुंग। 

इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि यह जनपद एवं जनपद के लोगों का सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष का पद हमारे बीच के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को मिला है। यह हमारे क्षेत्र का सौभाग्य है कि सिद्धौर क्षेत्र से ही कई बार विधायक व बाराबंकी से सांसद रह चुके श्री रावत को यह पद मिला है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई अपेक्षाओं पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे। स्वागत समारोह के अंत में पूर्व अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। 

इस मौके पर रामनारायण रावत, पवन सिंह, रिंकू, प्रदीप सिंह, मुलायम सिंह यादव, उमाशंकर गुप्त, करुणा शंकर गुप्ता, कमलेश शुक्ला, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी ने किया।

 BARABANKI NEWS
UP SC ST COMMISSION
BAIJNATH RAWAT
CM YOGI 
ACCEPTATION

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ