ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: थूक कर रोटी बनाने वाला होटल सीज, आरोपी हिरासत में

 

Barabanki News.. जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुढ़ियामऊ एक होटल में थूक मिलाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन ने होटल को सीज कर दिया है और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

   

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार खाने में थूकने वालों पर नकेल कसने के लिए अध्यादेश लेकर आने वाली है, लेकिन इसके बावजूद खाने में थूकने या किसी और तरह से गंदगी मिलाने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले गाजियाबाद में इस तरह का वीडियो वायर हुआ था। अब बाराबंकी से इसी तहर के वीडियो वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। खबरों के मुताबिक इस वीडियो में एक शख्स थूककर रोटी बनाता दिखाई दे रहा है। 111 मामला बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सुढ़ियामऊ का है। यहां स्थित हाफिज जी होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां रोटी बनाने वाला एक शख्स रोटी बनाते वक्त उसने थूकता दिख रहा है। किसी ने दूर से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। 111 अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मुताबिक लोगों की सूचना पर फूड एंड ड्रग्स सिक्यूरिटी विभाग ने उपरोक्त होटल पर मंगलवार को छापा मारा था और होटल को सीज कर दिया। इस मामले में रोटी बनाने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Barabanki News.
hotel
Spite

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ