ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

देखते ही देखते गम में बदलीं खुशियां, मांगलिक कार्यक्रम में दो बहनों की ट्रेन से कटकर मौत

 

BARABANKI NEWS... बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के संदौली गांव में शुक्रवार को देखते ही देखते खुशी का माहौल गम में बदल गया। यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आईं दो मासूम बहनों की ट्रेन स कटकर मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि लोग इसे देखकर विचलित हो गए और जिसने देखा वो कांप गया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा सतरिख थाना क्षेत्र के संदौली गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बजे हुआ। दरअसल संदौली गांव के मोहन प्रजापति अपनी दोनों बेटियों जानवी (5) व कीर्ति (3) के साथ गांव में ही दीपक प्रजापति के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दीपक के घर पहुंच कर मोहन दुसरे कामों में लग गया। दीपक के घर के पास से ही रेलवे लाइन गुजरी है। इसी बीच जानवी और कीर्ति खेलते खेलते रेलवे लाइन पर पहुंच गईं। पटरी पर पहुंची ही अचानक ट्रेन आ गई और दोनों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसा इतना भयावह था कि वहां से गुजर रहे लोग बच्चियों के क्षत विक्षत शव देख विचलित हो गए। थोड़े ही देर में लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने हादसे की जानकारी पिता मोहन को दी रेल पटरी पर गया तो उसके होश उड़ गए। जिसने भी ये दृश्य देख कांप गया। प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

BARABANKI NEWS
TRAIN ACCIDENT
TWO SISTER

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ