ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

विरोधियों की नहीं गली दाल, नहीं मिला उम्मीदवार, निर्विरोध निर्वािचित हुए गुरु शरण लोधी

 

गुरु शरण लोधी अध्यक्ष,अरुण कुमार उपाध्यक्ष बने 

 जिला कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव संपन्न 

 निर्विरोध हुआ निर्वाचन 

BARABANKI NEWS... जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया।दोनो पदों पर चुनाव निर्विरोध हुआ।भाजपा प्रत्याशी गुरु शरण लोधी को अध्यक्ष एवम अरुण कुमार बैसवार को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व चुनाव अधिकारी अनुराग सिंह ने दोनो विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे।इसके पूर्व भाजपा के प्रत्याशियों ने दोनो पदों पर पूर्वाह्न अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, राज्य मंत्री सतीश शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,निवर्तमान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,विधायक दिनेश रावत, राम कुमारी मौर्य,संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,रोहित सिंह,रामेश्वरी त्रिवेदी मौजूद रहे। 

 जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद पर गुरु शरण लोधी एवम उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार बैसवार के निर्वाचित घोषित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एमडी खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने निर्वाचित दोनों प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।

BARABANKI NEWS
DISTRICT COOPERATIVE BANK
CHAIRMAN
GURUSHARAN LODHI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ