Barabanki News... योगी सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस लिए डबल इंजन की सरकारें किसानों के कल्याण के लिए लगातार अहम फैसले ले रही हैं।
बाराबंकी में अपने आवास पर बाराबंकी मिरर के साथ खास बातचीत में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत 2017 से लगातार एतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। मौजूदा वक्त में प्रदेश में जहां सबसे ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। वहीं निजी नलकूप धारक किसानों को मुफ्त बिजली की सौगात दी गई है। इसी के क्रम में नेचुरल मेंथा पर GST को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का एतिहासिक फैसला लिया गया है। इससे मेंथा किसानों को काफी फायदा होगा और इससे उनकी आमदनी दोगुनी होगी। उन्होंने GST काउंसिल के नेचुरल मेंथा पर GST को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों की लंबे समय से ये मांग थी। उन्होंने कहा कि इससे नेचुरल मेंथा उद्योग को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही इससे किसानों की आमदनी भी दोगुनी होगी।
आपको बता दें कि मेंथा किसानों की इस मांग के लिए राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी लंबे समय से कोशिश में लगे हुए थे। मेंथा किसानों को फसल का मुनासिब दाम मिले और नेचुरल मेंथा उद्योग आगे बढ़े साथ में किसान स्मृद्ध हों इसके लिए राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मोदी सरकार के नए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मेंथा किसानों की समस्याओं से रूबरू कराया था।
Barabanki News
Mentha
Farmer
Yogi Sarkar
Modi Sarkar

0 टिप्पणियाँ