Barabanki news... शहर में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर प्रत्येक वर्ष निकलने वाला जुलूस मंगलवार को भी बज्म ए गौस-उल-वरा कमेटी की तरफ से धूमधाम से निकाला गया। फजलुर्रहमान पार्क से निकलने वाले जुलूस को मौलाना जाहिद निजामी खिताब कर रहे थे। उन्होंने हजरत अब्दुल कादिर जिलानी रहमत उल्लाह अलैहे की शान में उनके जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा की पूरी दुनिया में बगदाद के शहंशाह बड़े पीर दस्तगीर वालियों के शहंशाह का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने एक पैगाम दुनिया वालों को दिया कि हलाल खाओ और झूठ बोलने से बचो।आपकी दुनिया भी संवर जाएगी और आखिरत भी बन जाएगी। गौस पाक की नजर के लिए आज के दिन तमाम लंगर चलाए जाते हैं। जलसे आयोजित किए जाते हैं और हर घर पर नियाज़ दिलाई जाती है। कोई गरीबों को खिलाता है कोई सदका देता है।
सुबह दस बजे फजलुर्रहमान पार्क से जुलूस निकला और पुलिस चौकी घंटाघर धनोखर चौराहा,निबलेट तिराहा,बेगमगंज,छाया चौराहा,राजकमल,पीरबटावन, सट्टी बाजार होते हुए वापस फजलुर्रहमान पार्क पर समाप्त हुआ। जुलूस में मदरसे के बच्चों ने गौस पाक की शान में नातें पढ़ीं और नारे तकबीर की सदाये बुलन्द कीं। इस मौके पर मुख्य रूप से जलसे को सम्बोधित करने वालों में मौलाना जाहिद निजामी साहब, मुफ्ती कलीम नूरी साहब, हाजी मुसब्बीर साहब, हाफिज मुईनुद्दीन साहब,मौलाना फरीद साहब,कारी रफीक, मोहम्मद शमी निजामी,नसीर स्माइली,हशमत अली गुड्डू,मोहम्मद नसीम,जुबैर सलमानी,इरशाद रज्जाकी,मोहम्मद फरीद अंसारी,फैसल मालिक,हारून राइन, आदि सैकड़ों लोगों ने जुलूस में शिरकत की।
Barabanki news
Ghaus-ul-wara
Procession
Devotion
Respect
abdul qadir jilani


0 टिप्पणियाँ