BARABANKI NEWS... जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। जिनके जरिए बापू को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई।
बाराबंकी पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने और मजबूत बनाने के लिये तन-मन से योगदान करने व सदैव अहिंसा का पालन करते हुए समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/सदर, प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में एवं जनपद के समस्त थाना/चौकी तथा कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती मनाई गयी।
वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार के महामंत्री एवं पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 111 माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में जजेज कम्पाण्ड, में जिला जज पंकज कुमार सिंह, अपर जिला जज-सत्र न्यायाधीश-प्रथम आनन्द कुमार, विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक् राजेश पति त्रिपाठीट और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीतीश कुमार राय के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
BARABANKI NEWS
MAHATMA GANDHI
JAYANTI
POLICE
OATH