ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सीरत एवार्ड से नवाजे गए मशहूर यूनानी डॉक्टर एएच उस्मानी

 

Barabnki News... विश्व प्रसिद्ध देवा मेले के ऑडिटोरियम में रविवार को सीतरत-उन-नबी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्म में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शोअरा कराम ने अपने कलाम से लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर तिब्बी, मिल्ली और समाजी खिदमात के लिए जिले के मशहूर-ओ-मारूफ डॉक्टर अबरार-उल-हक उस्मानी (एएच उस्मानी) को सीरत एवार्ड से नवाजा गया।


   


दो मरहलों में हुइ सीरत-उन-नबी का आगाज तिलावते कुरान से हुआ। इसके बाद रसूल इस्लाम की शान में नात कलाम पढ़ी गई। इसके बाद अवध के एतराफ में मशहूर-ओ-मारुफ यूनानी डॉक्टर और हकीम एएच उस्मानी को सीरत-उन-नबी कमेटी के अध्यक्ष चौधरी फैज महमूद और मशहूर वकील फरहतउल्लाह किदवाई ने सीरत एवार्ड से सरफराज किया। इससे पहले सीरत कमेटी के सेक्रेटरी सैयद मोहम्मद हारिस ने प्रोग्राम के मेहमान खुसूसी टीले वाली मस्जिद लखनऊ के इमाम मो. शाह फजले मन्नान वायजी को चादर पेश किया। इसके बाद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मौलाना इब्ने अब्बास को एडवोकेट सरफराज ने चादर पेश की। प्रोग्राम के अगले हिस्से में मशहूर सहाफी हशमतउल्ला ने मेहमान खुसूसी टीले वाली मस्जिद लखनऊ के इमाम मो. शाह फजले मन्नान वायजी को मोमेंटी पेश किया। इस दौरान कार्यक्रम का सांचालन डॉ मिनहाज आलम वारसी ने की। एवार्ड तकसीम के बाद नातिया मुशाएरे का सिलसिले शुरू हुआ। नातिया मुशाएरे की निजामत अहमद सईद हर्फ फतेहपुरी साहब ने की। इस दौरान अमीर हमजा आजमी, मुख्तार फारूकी और इरफान लखनवी जैसे मशहूर शोअरा कराम ने अपने कलाम से तमाम सामइन का दिल जीत लिया।

Barabank
Deva Mela
Seerat-un-nabi
Seerat award

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ