परिवार नियोजन पर बढ़ाएगी जागरूकता
Barabanki News... परिवार नियोजन की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबियस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से पापुलेशन फाऊंडेशन आफ इंडिया द्वारा उम्मीद परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में जिले के पहले उम्मीद परामर्श केंद्र का शुभारंभ अधीक्षक डॉक्टर सौरभ शुक्ला के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर आने वाली समस्त योग्य दंपतियों को प्रशिक्षित काउंसलर के द्वारा प्रत्येक दिन परामर्श की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
इसी क्रम में मोबियस फाउंडेशन के राज्य प्रतिनिधि एवं परियोजना संयोजक प्रभात कुमार ने बताया की उम्मीद परियोजना मोबीयस फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही आकार परियोजना के अंतर्गत आता है, जो कि वर्तमान में ज्यादा प्रजनन दर वाले आठ जिलों में चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य परिवार नियोजन पर जागरूकता एवं स्वीकारता को बढ़ाना है।
इस अवसर पर डॉ मोनिका शुक्ला स्त्री रोग विशेषज्ञ, संजय कुमार रावत स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, मनीष कुमार बीपीएम, नंदिता सिंह स्टाफ नर्स, श्रद्धा सिंह काउंसलर, देवी प्रसाद अर्श काउंसलर एवं पापुलेशन फाऊंडेशन से जुबेर अंसारी, मनका सिंह, बलवीर सिंह सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ की उपस्थिति रही।
Barabanki News
Ummid counselling
Family Planing

0 टिप्पणियाँ