ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिले में फार्मर रजिस्ट्री एप POC का शुभारंभ, भूमि विवाद से मिलेगा छुटकारा

 

भूमि विवादों से किसानों को मिलेगा छुटकारा

Barabanki News.. शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले के हैदरगढ़ तहसील के ग्राम खानपुर (एलजीकोड 165477) और फतेहपुर तहसील के हाजीपुर गांव में (एलजी कोड 163874), धौरहरा (एलजी कोड 163875), जिन्दपुर (एलजी कोड 163878) गांव में फार्मर रजिस्ट्री के मोबाइल एप्लीकेशन की POC (Proof of concept) का शुभारम्भ कराया गया। इस अवसर पर कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेला का भी आयोजन किया गया। फतेहपुर तहसील में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, श्रवण कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार, सहायक निदेशक, लखनऊ पारितोष, खण्ड विकास अधिकारी, निन्दूरा, आलोक कुमार, नायब तहसीलदार, फतेहपुर, सम्बन्धित ग्रामों के लेखपाल एवं कृषि विभाग के तकनीकी सहायक के साथ ही काफी संख्या में क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे। 

 कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कृषकों के हित में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की ही एक कड़ी है। इसके माध्यम से किसान भाइयों के समस्त गाटे आधार से लिंक किये जायेंगे, जिससे भविष्य में भूमि विवादों से छुटकारा मिलने के साथ ही किसान को अपनी फसल एवं उत्पाद के उचित मूल्य मिलने में भी सुविधा होगी। उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार द्वारा रबी हेतु कृषि निवेशों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुये किसानों को बताया गया कि वर्तमान में कृषि विभाग के पोर्टल पर कृषि यंत्रों एवं सोलर पम्प की बुकिंग कराई जा रही है। अतः इच्छुक किसान भाई समय से बुकिंग करा लें। साथ ही किसान भाइयों को पराली प्रबन्धन के बारे में जानकारी देते हुये अपील की गई कि पराली कदापि न जलायें। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार द्वारा रबी में फसलों में लगने वाले रोग एवं उनके निदान के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि किसान भाई भूमि शोधन एवं बीज शोधन अनिवार्य रूप से कर लें। साथ ही आईपीएम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
तहसील हैदरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक निदेशक, तिलहन, भीमसेन द्वारा किया गया। इस अवसर भूमि सरंक्षण अधिकारी, कुर्सी डॉ विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी राजित राम, सम्बन्धित ग्राम के लेखपाल एवं कृषि विभाग के तकनीकी सहायक/बीटीएम के साथ ही काफी संख्या में क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

Barabanki News
POC 
Proof of concept
Former

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ