एडीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की म्यूजिक कांफ्रेंस की शुरुआत Barabanki News... देवा मेले में मंगलवार की रात म्यूजिक कांफ्रेंस की शुरुआत मुख्य अतिथि देवा मेला कमेटी के सचिव /एडीएम (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर सर्वश्री एसडीएम/जॉइंट मजिस्ट्रेट आर जगत साईं, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, एसडीएम सुश्री पूजा गुप्ता, एसडीएम पवन कुमार, सीओ हर्षित चौहान, सीओ सुमित त्रिपाठी, मेला कमेटी के सम्मानित सदस्यगण राय स्वरेश्वर बली, कुंवर कीतिवर्धन सिंह, इकबाल मुबश्शिर किदवई, फवाद फजजुर्रहमान, चौधरी मो० अशीरूद्दीन अशरफ, चौ० तालिब नजीब, डॉ० फर्रुख हुसैन किदवई एवं संदीप सिन्हा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।
देवा मेला में म्यूजिक कांफ्रेंस में "वायलेंट इंटरनेशनल म्यूजिकल बैंड" ने मचाया धमाल
देवा मेला में मंगलवार को आयोजित म्यूजिकल नाइट में "वायलेंट इंटरनेशनल म्यूजिकल बैंड लखनऊ" द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फेमस सिंगर दिव्यांशी मौर्य ने अपने गीत की शुरुआत भक्ति गीत, ऐ मालिक तेरे वन्दे हम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने, हाय सरमाऊ गीत की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद इंडियन आईडियल सीजन 4 के शीर्ष 8 प्रतिभागी कुलदीप सिंह चौहान ने रमता जोगी और लगन लगन गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद फेमस सिंगर दीपांशी यदुवंशी ने दमादम मस्त कलंदर गीत की प्रस्तुति देकर माहौल को सूफ़ियाना कर दिया। इसके बाद उन्होंने खतूबा गीत की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद केजी किया रे, धूम मचा ले, और मेरे मौला करम ओ करम आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी। इसके बाद राइजिंग स्टार जतिन निगम ने, तुम जो मिल गए हो, और नितखैर मंगा मैं तेरी, आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी। गायक जमाल खान ने रोते हुए आते है सब और ये दिल न होता बेचारा आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। लाफ्टर आर्टिस्ट अरशद खान ने अपने जोक्स से दर्शकों को खूब हसाया। मंच का संचालन लाफ्टर आर्टिस्ट अबरार लखनवी द्वारा किया गया।
अगाथा बैसवार के शास्त्रीय नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन
देवा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंगलवार की शाम अगाथा बैसवार ने श्री कृष्ण की भक्ति विषयक शास्त्रीय नृत्य अधरम मधुरम की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
अंशिका के कथक नृत्य पर दर्शकों की खूब मिली वाहवाही
देवा मेला में मंगलवार को कथक नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने कार्यक्रम की शुरुआत सूफी गीत, छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाइके की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद आज रंग है री मोरे ख्वाजा के दरबार में, सूफ़ी नृत्य पर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा अनेक सूफ़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आंशिका ने लखनऊ महोत्सव, कपिलवस्तु महोत्सव, यूपी महोत्सव, गोरखपुर महोत्सव, रामायण मेला अयोध्या आदि जगहों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। साथ ही उन्हें रानी बिटिया अवार्ड, बाल रत्न अवध अवार्ड, नव अभिलाषा अवार्ड, द बेस्ट डांसर अवार्ड, आइकॉन आफ द ईयर अवार्ड, बाल प्रतिभा आदि दर्जनों अवार्डों से सम्मानित हो चुकी हैं। हाल ही में कथक में सीसीआरटी की तरफ से जूनियर स्कालरशिप भी मिली है।
रासरंग फाउंडेशन के सूफ़ी नृत्यों पर झूमें दर्शक
देवा मेला के ऑडिटोरियम में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रासरंग फाउंडेशन ग्रुप की सरिता यादव और उनकी टीम के साथी कलाकारों ने सूफ़ी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई। उन्होंने अपनी पहली प्रस्तुति छाप तिलक छीनी, सूफी गीत से की। इसके बाद शिव तांडव की प्रस्तुति देकर माहौल को शिवमय बना दिया। इसके बाद मेरा मुरशिद खेले होली सूफी गीत पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी, इसके बाद राम सिया राम, अवध में लौटे है श्री राम मनाओ दीवाली गीत की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
संगीत मेरे दिल में बस गया है : सरिता यादव
रासरंग फाउंडेशन की निदेशिका सुश्री सरिता यादव बताती है कि उन्होंने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से मणिपुरी और लोकनृत्य की शिक्षा ली है। सन 2008 से लगतार थिएटर के क्षेत्र में निर्देशन का भी काम कर रहीं हैं। सरिता ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है। अभी हाल ही में टीवी सीरियल मानस के राम में एक अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह लगातार 11 वर्षो से रंगमंच कथक तथा लोकनृत्य के क्षेत्र में लागातार अपना योगदान दे रही हैं। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तथा कई अन्य स्थानों पर सरिता यादव द्वारा लगातार अपने कार्यक्रम किये जा रहे है जिसमें उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, गोंडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुज्जफरमऊ, अमरोहा, फिरोजाबाद, अयोध्या आदि सहित अनेक स्थानों पर 600 से अधिक प्रस्तुतियां दी जा चुकी हैं।
स्वरोही ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुत किये मनमोहक नृत्य
देवा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को स्वरोही ग्रुप की निदेशक पूजा पांडेय की टीम ने एक से बढ़कर एक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत मयूर नृत्य से की। इसके बाद कान्हा मुरली की तान सुना दे गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद श्याम के बिना तुम आधी तुम्हारे बिना श्याम आधे, इसके बाद होली गीत और बाके बिहारी के देख छटा, मोहे होली में आदि मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
इंडियन आइडियल फेम अभिषेक राजपूत के गीतों ने मचाया धमाल
इंडियन आइडियल सीजन 3 के फेम, अभिषेक राजपूत के गीतों ने देवा मेला में धमाल मचाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत लगन लगन गीत से की। इसके बाद काली काली जुल्फें, और दमादम मस्त कलन्दर गीत पर माहौल को सूफ़ियाना कर दिया। इसके बाद रस्के कमर, छाप तिलक की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद चगोड़ा तारा गुजराती गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद चलाओ न नैनो से बाण, अफगान जलेबी और पिया रे पिया आदि की प्रस्तुतियां दी गई। अभिषेक राजपूत के यूट्यूब पर मिलियन फॉलोवर्स है। इनका गीत हर हर शम्भू बड़ा फेमस हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।
टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर ने नागमणि सिंह क्लब लखनऊ को हराया
देवा मेला के हॉकी मैदान में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर और नागमणि सिंह क्लब लखनऊ के बीच हॉकी मैच खेला गया। जिसमें फर्स्ट क्वाटर में नागमणि सिंह क्लब लखनऊ ने एक गोल किया। सेंकेड क्वाटर में टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर पुर ने एक गोल करके मैच को बराबर कर लिया। चौथे क्वाटर में टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर ने दो गोल करके 3-1 से मैच पर फतेह हासिल कर ली। वहीं पहला मैच अजीमुद्दीन अशरफ़ इस्लामिया इंटर कॉलेज बाराबंकी व बाराबंकी स्कूल्स के बीच खेला जाना था लेकिन किन्ही कारणों से यह मैंच आज नहीं हो सका यह मैच अब 26 अक्टूबर को खेला जायेगा। इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता के आयोजक, सलाउद्दीन किदवई, मोहम्मद फारुख, राम आशीष वर्मा, मुजीब अहमद, विवेक कुमार, शकील अहमद, अरमान वारसी, निसार अहमद, फव्वाद किदवाई आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
कब्बडी प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
देवा मेला मंगलवार को राज्य स्तरीय महिला कबड्डी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहली कबड्डी प्रतियोगिता टीआरसी महाविद्यालय और बीकेटी स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुई। जिसमें बीकेटी स्पोर्टस क्लब की टीम विजयी हुई।
दूसरी प्रतियोगिता वारसी इंटर कॉलेज देवा और वैष्णवी क्लब के बीच हुई जिसमें वैष्णवी क्लब की टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद देर रात कबड्डी की प्रतियोगिताएं होती रही। कबड्ड़ी प्रतियोगिता को देखने के लिये दर्शकों को भारी भीड़ जुटी रही।
लोक अदालत के विषय में दी गई जानकारी
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशानुरूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के तत्वाधान में अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में दिनांक 19अक्टूबर से 27अक्टूबर 2024 तक देवा मेला एवं प्रदर्शनी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता का शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर 2024 को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में श्री हरिहर सिंह, बृजेंद्र कुमार वर्मा पैनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के द्वारा मेले में आए हुए आम जनमानस को स्थाई लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
Barabanki News
Deva Diary
Deva Fair
Music conference









0 टिप्पणियाँ