सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मचाया धमाल Barabanki News... देवा मेला सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत नोडल/ जीजीआईसी देवा की प्रिंसिपल डॉ सुविद्या वत्स और खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर श्रीमती आरधना अवस्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर 2 के छात्रों ने निपुण एंथम गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद यूपीएस बिशुनपुर के छात्रों ने जलवा जलवा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निन्दूरा की छात्राओं द्वारा रंगीलो मारो ढोलना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। ज्योति शिक्षा निकेतन के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। पीएमश्री बहरौली एवं कंपोजिट विद्यालय कुर्सी , विकास खंड निन्दूरा की छात्राओं द्वारा मतछेड बलम गीत पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पीएस बिशुनपुर के छात्रों ने पेड़ तुम पेड़ नहीं, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर पर्यावरण के प्रति सबको जागरूक के संदेश दिया।
यूपीएस इसरौली विद्यालय के छात्रों ने धरती सुनहरी गीत की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद संस्कार ग्लोबल स्कूल विकास खंड निन्दूरा के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, जल है तो कल है, के माध्यम से पानी के महत्व को रेखांकित किया। इसके बाद जल संरक्षण पर एक नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फतेहपुर की छात्राओं ने, आज गली गली अवध सजायेंगे राम आएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउड मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मंच संयोजक सतीश कुमार त्रिपाठी, लीलावती, समर फात्मा, गीता यादव, पूनम वर्मा आदि सहित अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र उपस्थित रहे।
नागमणि सिंह क्लब लखनऊ और आरएसए शिवगढ़ रायबरेली की टीमों ने जीते मुकाबले
देवा मेला के हॉकी मैदान में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना अपना दमखम दिखाया।
पहला मैच गांधी क्लब बाराबंकी और नागमणि सिंह क्लब लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय में दोनों टीमें एक एक गोल से बराबर रही। इसके बाद इसका निर्णय ट्राई ब्रेकर द्वारा किया गया।
जिसमें नागमणि सिंह क्लब लखनऊ 4-3 से विजयी रही। वहीं दूसरा मैच आरएसए शिवगढ़ और डीएचए बाराबंकी के बीच खेला गया। जिसमें आरएसए शिवगढ़ ने 2-0 से फतेह हासिल की। इस टीम में पहला गोल सर्वजीत की तरफ से 40वें मिनट में किया गया और दूसरा गोल प्रियांशु रंजन ने 50वें मिनट में करके मैच अपने पक्ष में कर लिया। इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता के आयोजक, सलाउद्दीन किदवई, मोहम्मद फारुख, राम आशीष वर्मा, मुजीब अहमद, विवेक कुमार, शकील अहमद, अरमान वारसी, निसार अहमद आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
शिवांग बाल्हेशकर की गजल व भजनों पर झूमें दर्शक
देवा मेला में सोमवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत प्रसिद्ध गजल व भजन गायक शिवांग बाल्हेशकर की प्रस्तुतियों से हुई। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत श्याम पिया रंग दे चुनरिया से की। इसके बाद, बोल पिया पिजरे के तोता राम, पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके बाद, दर्द से मेरा दामन भर दे या अल्लाह, सूफी गीत पर माहौल को सूफ़ियाना बना दिया। शिवांग बाल्हेशकर ने इसके बाद एक से बढ़कर एक शानदार गज़ल व भजनों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
अवधी नृत्य से कारवां फाउंडेशन के कलाकारों ने मचाई धूम
कारवां फाउंडेशन कलाकारों द्वारा देवा मेला के सांस्कृतिक मंच पर अवधी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। पहली प्रस्तुति उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोक नृत्य ढेडिया नृत्य जब प्रभु श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर के अयोध्या लौटते है तो प्रयागराज के लोग अपने प्रभु श्री राम के आने की खुशी में इस नृत्य को करते है इस नृत्य की प्रस्तुति श्वेता गुप्ता,अपूर्वा कश्यप, प्रज्ञा पाठक और वरदा ने दी। दूसरी प्रस्तुति उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोक नृत्य कजरी जिसे श्वेता, प्रज्ञा, वरदा ने प्रस्तुत किया, इसके बाद राधा कान्हा के बुलावे बरसाने में इस नृत्य की प्रस्तुति वरदा, श्वेता व प्रज्ञा के द्वारा दी गयी। पिया मेंहदी लिया दा मोती झील से और रास नृत्य, कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे, आदि मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव सहित साथी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
नृत्यंजलि फाऊंडेशन के कलाकारों ने सूफी नृत्यों से मोहा दर्शकों का मन
नृत्यंजलि फाऊंडेशन के कलाकारों ने आज देवा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूफी नृत्य की प्रस्तुतियां दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। रितिका मिश्रा, जया सिंह, मानसी द्विवेदी और पर्णिका ने दमादम मस्त कलंदर की प्रस्तुति देकर माहौल को सूफ़ियाना बना दिया, दर्शकों ने भी तालियां बजाकर खूब हौसला अफजाई की। इसके बाद, तेरी दीवानी, इस नृत्य ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद छाप तिलक, भर दो झोली मेरी या मुहम्मद कव्वाली पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। निदेशक रागिनी श्रीवास्तव व कलाकार रितिका मिश्रा , जया सिंह , मानसी द्विवेदी और पर्णिका मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
खुशी रायजादा के शास्त्रीय नृत्य पर झूमें दर्शक
देवा मेला के सांस्कृतिक मंच पर सोमवार को तराना कथक संगीत के अंतर्गत कथक नृत्यांगना खुशी रायजादा ने एक से बढ़कर एक कथक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पहला नृत्य ठुमरी और सूफ़ी पर प्रस्तुत किया जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद ठुमरी, कहूँ कैसे सखी मोहे लाज लगे व छाप तिलक सब छीनी सूफ़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।इसके बाद तराना तीन ताल में प्रस्तुत कर समा बांध दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के उपरांत नृत्यांगना खुशी रायजादा को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
अपने को कष्ट में रखकर दूसरों की मदद करना हमें राम चरित मानस सिखाता है : न्यायमूर्ति राजीव सिंह
"जो रब है, वही राम है" के उद्घोषक प्रसिद्ध सूफी सन्त हाजी वारिस अली की धरती पर मानस कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि न्यायामूर्ति राजीव सिंह उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ पीठ, विशिष्ट अतिथि आदित्य कुमार मण्डलीय रेल प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ, विशिष्ट अतिथि नीलमझा चौधरी आई०पी०एस० पुलिस महानिरीक्षक उ०प्र० लखनऊ, जिला जज पंकज सिंह, द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण करके मानस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायामूर्ति राजीव सिंह, उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ पीठ, ने अपने उद्बोधन में कहा कि, अपने को कष्ट में रखकर दूसरों की मदद करना हमें राम चरित मानस सिखाता है। एक अच्छा पुत्र उसे अपने परिवार व समाज के लिये किस प्रकार योगदान देना चाहिए यह शिक्षा हमें राम चरित मानस से मिलती है। मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि 16 वीं सदी में मानस ग्रंथ लिखा गया था, परन्तु उसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही बनी हुई है।
भगवान श्रीराम का मर्यादित व्यवहार, सबरी, हनुमान, अंगद सहित सभी के प्रति बहुत अच्छा रहा। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। अतिथियों का मानस समिति देवा मेला की ओर से बुके, मोमेंटो व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। देवा मेला मानस कार्यक्रम समिति के संयोजक सचिव श्री दिनेश पाण्डेय ने मानस कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए अतिथियों को बताया कि देवा मेला में आयोजित मानस कार्यक्रम पिछले 52 वर्षों में सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करने के लिए तथा समाज में भावनात्मक एकता को पुष्ट करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रय अनेक गणमान्य लोगो की प्ररेणा एवं प्रोत्साहन के फलस्वरूप आज तक अपनी निरन्तरता को बनाये हुए है। देवा मेला में मानस कार्यक्रम की शुरुआत उन्हीं के द्वारा वर्ष 1972 मे करायी गई थी। इस अवसर पर देवा मेला कमेटी के सचिव/ अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम आर जगत साईं, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, मेला कमेटी के सम्मानित सदस्यगण राय स्वरेश्वर बली, कुंवर कीतिवर्धन सिंह, इकबाल मुबश्शिर किदवई, फवाद फजजुर्रहमान, चौधरी मो० अशीरूद्दीन अशरफ, चौ० तालिब नजीब, डॉ० फर्रुख हुसैन किदवई एवं संदीप सिन्हा अध्यक्ष मानस समिति आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मानस कार्यक्रम में किशोर चतुर्वेदी व स्वाति के भजनों ने बांधा समा
बाराबंकी, देवा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार की रात मानस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक किशोर चतुर्वेदी ने अपने भजनों से सबको भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपने भजन की शुरुआत, अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम भजन से की। इसके बाद, भज मन राम चरण सुखदाई, और जहि विधि राखे राम, आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसके बाद गाइये मन राम भजन गाइये, काबे में तेरा जलवा काशी में नजरा है, आदि भजनों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके बाद, गोविंद जय जय, गोपाल जय जय, भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद सहयोगी गायिका स्वाती रिजवी ने, पायो जी मैंने राम रतन धन पायो, वारिस तेरे द्वारे बजे शहनाई आदि सहित अनेक गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी।
इबादत सूफी संगीत, ताल यात्रा बैंड ने मचाया धमाल
देवां मेला में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय बैंड, इबादत सूफी फ्यूजन संगीत, द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। ताल यात्रा फ्यूजन बैण्ड द्वारा मथुरावासी कुँवर कन्हईया की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सूफी संगीत रचनाएं, ऐ री सखी पिया घर आये, अल्लाहू, व छाप तिलक सब छीनी, सूफी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद सुनो गौर से दुनिया वालों गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों में देश भक्ति का जोश भर दिया। प्रस्तुति निदेशक शेख मोहम्मद इब्राहिम व साथी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
Deva Diary
Deva Fair
Barabanki
Haji Waris ali shah









0 टिप्पणियाँ