ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Deva Diary: कविताओं की बही रसधार, खिलाड़ियों ने भी किया कमाल

 

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने पढ़ी अपनी रचनाएं

 BaraBanki News... देवा मेला (Deva Mela) के ऑडिटोरियम में गुरुवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत की। कवि सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक श्री राय स्वरेश्वर बली और सह संयोजक कवि डॉ अम्बरीष अम्बर के नेतृत्व में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी।

कवि सम्मेलन की शुरुआत लखनऊ की कवयित्री शशि श्रेया ने माँ सरस्वती वंदना की वंदना पढ़कर की। इसके बाद अंबेडकर नगर के ओज कवि अभय सिंह निर्भीक ने देश के सैनिकों पर अपनी कविता, सीना ताने स्वाभिमान का सीमाओं पर हम रहते हैं....सैनिक के चरणों में सादर शीश झुकाता हूँ, इसके बाद खाकी वर्दी के बेटों की सच्चाई भी सुन लेना तुम आदि पर देशभक्ति का जोश भरा। 

इसके बाद मैनपूरी के हास्य कवि, विनोद राजयोगी ने अपनी कविता रोज किसी दुकान का ताला टूट रहा है, कविता पढ़ी तो श्रोताओं की तालियों से ऑडिटोरियम गूंज उठा।

 इसके बाद एक से बढ़कर एक कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली की कवयित्री शैलजा सिंह ने अपनी पक्तियां, यहीं कहीं पर खो गया कॉलेज वाला प्यार, पर खूब तालियां बटोरी। 

विख्यात गीतकार विष्णु सक्सेना ने अपनी रचना, रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा, एक आई लहर कुछ बचेगा नहीं, तुमने पत्थर सा दिल हमको कह तो दिया पत्थरो पर लिखोगें तो मिटेगा नहीं और दूसरी रचना, तू जो ख्वाबों में भी आ जाये तो मेला कर दे, गम के मरुस्थल में भी बरसात कर दे। 

देर रात तक कवि सम्मेलन चलता रहा। कवि सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिया के ओज कवि नंद जी नंदा ने किया और संचालन रायबरेली के ओज कवि डॉ नीरज पांडेय 'शून्य' ने किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सर्वश्री एसीजेएम रोहित शाही, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम आर जगत साईं, एसडीएम केडी शर्मा, सीओ सुमित त्रिपाठी और मेला कमेटी के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
नामचीन कवि और कवयत्रियों से सजा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मंच
गुरुवार को देवा मेला (Deva Mela) में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मंच देश के नामचीन कवियों और कवयत्रियों सजा जिसमें पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे, हास्य, छत्तीसगढ़, गीतकार विष्णु सक्सेना, मणिका दुबे जबलपुर मध्यप्रदेश, अशोक चारण (ओज)राजस्थान, विनोद राजयोगी (हास्य ) मैनपुरी, शैलजा सिंह, दिल्ली, डॉ नीरज पाण्डेय 'शून्य' (ओज) रायबरेली, अभय निर्भीक अम्बेडकर नगर (ओज), नंद जी 'नंदा' बलिया(ओज), शशि श्रेया लखनऊ, अखंड प्रताप सिंह गीत लखनऊ, हलधर गोंडवी गीतकार गोंडा, डॉ अम्बरीष अम्बर ओज, बाराबंकी। 

शुचिता एंड ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुत किये मनमोहक गीत
देवा मेला (Deva Mela) में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुचिता एंड ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सूफी, अवधी सहित अनेक विधाओं में गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर ऑडिटोरियम में दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपने गीत की शुरुआत, तू मेरी जिंदगी है, गजल से की। इसके बाद बॉलीबुड सान्ग झुमका गिरा रे बरेली की बाजार में, और कजरा मोहब्बत वाला गीत प्रस्तुत करके दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाइके, दमादम मस्त कलन्दर गीत की प्रस्तुति देकर माहौल को सूफीयाना बना दिया। इसके बाद कव्वाली, आया तेरे दर पे दीवाना, सालम -ए- इश्क और अवधी लोकगीत रेलिया बैरंग पिया को लिये जाए रे, सइंया मिले लरकाइया, तेरे नैंना बड़े दगाबाज रे आदि गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब हसाया। 

 मिशन शक्ति के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक
देवा मेला के आडिटोरियम में गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा बाराबंकी की प्रधानाचार्य /सांस्कृतिक कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ सुविद्या वत्स ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं के द्वारा शक्ति परी पावर एंजिल के द्वारा चार्ट बैनर गीत के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया तथा देवा कोतवाली की सब इंस्पेक्टर सुषमा ने छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बच्चियों को गुड टच, बैंड टच की जानकारी दी। साथ ही कहा कि कोई समस्या आये तो अपने माता पिता को बताए और पुलिस को काल करें। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, 101, 102, 108, 112 और 1090 आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित किये। विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाएं दिखाई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें आंगनबाड़ी, सीडीपीओ सहित तमाम नन्हे मुन्हे बच्चे और उनकी माताएं उपस्थित रही। 

अवधी लोकनृत्य से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
देवा मेला (Deva Mela) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को पंख एक पहल फाउंडेशन की निदेशक निधि श्रीवास्तव की टीम ने उपशास्त्रीय नृत्य एवं अवध के लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद, हे गजवदन वक्रतुंड महाकाय गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद, अलबेला सजन आयो री मोरा अतिमन सुख पायो री गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी इसके बाद रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे, सैंया मिले लरकईया, और छोटे से नन्हे से हमका मिले बालम, होली खेले रधुवीरा अवध में आदि मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाते रहे। 

 दृष्टि सिंह के बालीबुड सान्ग पर दर्शक हुए मन्त्रमुग्ध
देवा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुरुवार को दृष्टि सिंह ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत कमली कमली गीत से की। इसके बाद, सनत, रंगीलो मारो ढोलना और ख्याल आदि सहित एक से बढ़कर एक बालीबुड गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। 111 अर्चना मिश्रा ग्रुप के लोकगीतों को श्रोताओं ने खूब सराहा
देवा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुरुवार को लोक गायिका अर्चना मिश्रा के लोक गीतों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर खूब वाहवाही की। लोक गायिका अर्चना मिश्रा ने अपने राजस्थानी गीत रंगीलो मारो ढोलना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद, सादगी तो हमारी देखिये, ये चमक ये दमक आदि सहित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम ग्रुप के कलाकारों ने पेश किए। 

हॉकी प्रतियोगिता में आयोजित हुए आज 4 मैच
देवा मेला के हॉकी मैदान में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में गुरुवार को 4 मैच खेले गए। पहला मैच स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ और रायबरेली के बीच खेला गया जिसमें रायबरेली की टीम 2-1 से विजयी रही। दूसरा मैच आजमगढ़ और बलरामपुर के बीच खेला गया जिसमें ट्राई ब्रेकर द्वारा आजमगढ़ की टीम 2-1 से विजयी रही, तीसरा मैच बाबू इलेवन देवा बनाम शाहजहांपुर के बीच खेला गया जिसमें बाबू इलेवन देवा ने 6-0 से फतेह हासिल की। इसके बाद चौथा मैच आरएसए क्लब शिवगढ़ और बिस्वा सीतापुर के बीच खेला गया। जिसमें आरएसए क्लब शिवगढ़ ने 1-0 से जीत हासिल की। इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता के सर्वश्री आयोजक, सलाउद्दीन किदवई, मोहम्मद फारुख, राम आशीष वर्मा, मुजीब अहमद, शकील अहमद, अरमान वारसी, निसार अहमद, फव्वाद किदवाई आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने की जोर आजमाइश
गुरुवार को देवा मेले (Deva Mela) में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहलवानों ने एक दूसरे को हराने के लिये खूब जोर आजमाइश की। गुरुवार को पहली कुश्ती बबलू पहलवान फतेहपुर और संजय फरुखाबाद के बीच हुई जिसमें बबलू पहलवान ने जीत हासिल की, इसके बाद ओमबीर कानपुर और अदनान केसरई के मध्य हुई जिसमें ओमबीर विजयी रहे। इसके बाद ओमप्रकाश ग्वालियर और रामबली गोरखपुर के मध्य हुई जिसमें रामबली ने फतेह हासिल की। इसके बाद अमित यादव देवा और गणेश पहलवान सफदरगंज के बीच हुई कुश्ती में अमित विजयी हुए, राजा कुरैसी करियर शरीफ और रॉकी दिल्ली के बीच मुकाबला रोमांचक रहा जिसमें राजा कुरैसी ने फतेह हासिल की। इसके बाद काली घटा पहलवान और मनसबदार के बीच हुई कुश्ती में मनसबदार विजयी रहे। साबिर पहलवान और वाजिद के बीच मुकाबले में साबिर पहलवान ने जीत हासिल की। वहीं महिला पहलवान मुस्कान कन्नौज और निर्जला पहलवान हरियाणा के बीच हुए मुकाबले में निर्जला पहलवान हरियाणा ने फतेह हासिल की। आखड़े में पहलवानों की कुश्तियों को देखने के लिये काफ़ी भीड़ रही।

BaraBanki News.
Deva Diary
Deva Mela
Kavi sammelan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ