ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Deva Diary: देखिए मेले के तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?

 

देवा मेला कमेटी की ओर से डीएम ने गाजे बाजे के साथ चढ़ाई चादर
Barabanki News... देवा मेला प्रदर्शनी समिति के द्वारा जुलूस के साथ पारंपरिक चादर सूफी संत हाजी वारिस अली शाह व उनके वालिद सैयद कुर्बान अली साहब की मजार पर चादर अर्पण की गई। देवा मेला परिसर स्थित देवा मेला प्रदर्शनी समिति के कार्यालय से पीएसी के बैंड के साथ चादर का जुलूस सबसे पहले सैयद कुर्बान अली शाह की मजार पहुंचा और वहाँ पर चादर अर्पण करने के बाद सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर अर्पण की गई। इसके उपरांत आस्ताने के लोगों द्वारा सभी का स्वागत किया गया। चादर अर्पण कार्यक्रम में जिलाधिकारी/अध्यक्ष देवा मेला प्रदर्शनी समिति श्री सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी/सचिव देवा मेला प्रदर्शनी समिति श्री अरुण कुमार सिंह, एसडीएम श्री राजेश विश्वकर्मा, सहित मेला कमेटी के मा0 सदस्यगण सर्वश्री इकबाल अहमद, चौधरी अशीरुद्दीन, तालिब नजीब कौकब, फव्वाद किदवाई, इकबाल मुव्वशिर, महमूद किदवाई सहित इक्तदार अहमद उर्फ शक्कू, शमीम अहमद आदि सहित प्रशासनिक व मेला कमेटी के सदस्यगण व चेयरमैन हारून वारसी उपस्थित रहे। 

दमदम मस्त कलंदर पर माहौल हुआ सूफ़ियाना
देवा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूफ़ियाना कव्वाली कार्यक्रम के तहत कव्वालों द्वारा एक से बढ़कर एक कव्वाली प्रस्तुत की गई। कस्बा देवा के अफ्फान हुसैन वारसी व उनकी टीम के साथी कव्वालों द्वारा दमदम मस्त कलंदर कव्वाली से अपने कार्यक्रम की शुरुआत कर ऑडिटोरियम के माहौल को सूफ़ियाना बना दिया। इसके बाद छाप तिलक मोहे लीनों रे, और अमीर खुसरों का रंग आदि सहित अनेक कव्वालियों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीजे बाराबंकी, श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ला द्वारा लोक गायक कलाकर सुरेश कुशवाहा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और सूफ़ियाना कव्वाली कार्यक्रम की दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। कार्यक्रम में देवा मेला कमेटी के सदस्य एडवोकेट संदीप सिन्हा ने मुख्य अतिथि एडीजे ज्ञान प्रकाश शुक्ला और एसडीएम पूजा गुप्ता जी व एसडीएम विवेक शील यादव को बुके देकर स्वागत किया। 

 पहला मैच डीएचए बाराबंकी, और दूसरा मैच डीएचए शिवगढ़ रायबरेली ने जीता
राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले 

देवा मेला के हॉकी मैदान में रविवार को राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में रोमांचक खेल मुकाबले देखने को मिले। पहला मैच डीएचए बाराबंकी बनाम गोला गोकरणनाथ लखीमपुर खीरी के मध्य खेला गया। जिसमें बाराबंकी की टीम 3 गोल से विजयी हुई, बाराबंकी टीम के खिलाड़ी अनुराग ने पहला गोल किया, दूसरा गोल शुभम, और तीसरा गोल अंशुमान ने किया। वहीं दूसरा मैच प्रिंस क्लब शाहजहांपुर और डीएचए शिवगढ़ रायबरेली के बीच हुआ जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय में एक-एक गोल से बराबर रही, इस मैच का निर्णय पेनाल्टी स्टोक द्वारा किया गया जिसमें शिवगढ़ रायबरेली 3 गोल से बिजयी हुई। इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता के आयोजक, इकबाल मुबशिर, सलाउद्दीन किदवई, मोहम्मद फारुख, राम आशीष वर्मा, जेपी गुप्ता, मुजीब अहमद, विवेक कुमार, शकील अहमद, शहजादे आलम, अरमान वारसी, चंदन अस्थाना आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

अवधेश बालेश्वर व साथी कलाकरों के गीतों पर झूमे दर्शक
बाराबंकी। देवा मेला के तीसरे दिन रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत लोकप्रिय अवधी गायक अवधेश बालेश्वर व साथी कलाकरों के मनमोहक गीतों से हुई। अवधेश बालेश्वर ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत राम जी के आवनवा बाजे घर घर बजनवा गीत से की। इसके बाद दुनिया वाले हमके कहेला बिहारी मितवा गीत पर खूब तालियां बटोरी, इसके बाद उड़त बाकुलवा के सारे लू रोली गीत की प्रस्तुति दी। टीम की साथी कलाकर अंकिता सिंह सूर्यवंशी ने नीक लागे अवध नगरिया आज मिथला नगरिया की प्रस्तुति दी। अगंद राम ओझा ने सोनरा दुकनिया भीड़ लगी को कहता है महगांई है और आइहौ दादा बदल गयी दुनिया की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। 

 बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर की हौसला अफजाई
ऑडिटोरियम में बच्चों ने प्रस्तुत किये विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

   

देवा मेला के ऑडिटोरियम में रविवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत नोडल/ जीजीआईसी देवा की प्रिंसिपल डॉ0 सुविद्या वत्स और मंचीय कार्यक्रम के संयोजक सतीश कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तई के छात्र अफजाल हुसैन ने, बेटे को है सम्मान जग में, गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नरैनी देवा, की छात्रा, रहनुमा वारसी ने, ऐसा देश है मेरा गीत प्रस्तुत करके देश की विविधता सबका ध्यान आकर्षित कराया। प्रियंका वर्मा ने देख तमाशा लकड़ी का गीत गाया। इसके बाद प्रियांशी कनौजिया ने सबमें वहीं है राम गीत की प्रस्तुति दी। छात्रा शालू तिवारी ने सारे तीरथ धाम आपके के चरणों में गीत की प्रस्तुति दी, इसके बाद छात्रा आकांक्षा सिंह के गीत, युग राम राज का आ गया, पर दर्शकों ने तालियां बजाकर छात्रा का हौसला बढ़ाया। मंतशा वारसी ने ए मेरे प्यारे वतन गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैदरगढ़ की छात्राओं ने राजस्थानी गीत आयो रे मारो ढोलना गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बनीकोडर की छात्राओं द्वारा ये देश है वीर जवानों का देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

Deva mela
Cultural programme

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ