BARABANKI NEWS... रसूले इस्लाम पर विवादित टिप्पणी करने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ दारुल उलूम देवबंद ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दारुल उलूम देवबंद ने इस मामले में मुस्लिमों से अपील की है कि वो इस मामले में सब्र और अक्ल से काम लें।
दारुल उलूम देवबंद की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बेहद अफ़सोस और दुख के साथ यह बयान जारी किया जा रहा है कि यति नरसिंहानंद नामक मलऊन ने रसूले इस्लाम की पवित्र शख्सियत के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। यह हरकत न सिर्फ मुसलमानों के ईमान और भावनाओं पर हमला है; बल्कि यह पूरी दुनिया के अमन और इंसाफ के सिद्धांतों की सरेआम खिलाफ़ वर्जी भी है। यह व्यक्ति एक धार्मिक लिबास में छुपा शैतान है, जो हमेशा धार्मिक नफ़रत और सांप्रदायिक हिंसा की बातें करता है।
रसूले इस्लाम की इज़्ज़त और शान हम मुसलमानों के लिए जिंदगी से भी ज़्यादा अहम है और हम इस तरह की गुस्ताख़ी को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं कर सकते। इस निंदनीय हरकत की सख्त से सख्त अल्फाज़ में निंदा की जाती है और क़ानून लागू करने वाले विभागों से मांग की जाती है कि इस शख्स के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए और उसे क़ानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। ताकि आगे से किसी को इस्लाम और इसकी पाक शख्सियतों के खिलाफ जुबान दराज़ करने की जुर्रत ना हो सके।
हम सरकार से ज़ोरदार अपील करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और ऐसे क़ानून लागू किए जाएं जिनके तहत रसूले इस्लाम या किसी भी धार्मिक नेता की शान में गुस्ताखी करने वालों को कड़ी सज़ा दी जाए। यह न सिर्फ देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज़रूरी है; बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का तक़ाज़ा भी है।
हम तमाम मुस्लिम भाइयों से अपील करते हैं कि इस मामले में सब्र और अक़्ल से काम लें, और क़ानूनी तरीके से इस शरारती तत्व के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करें, ताकि इंसाफ मिल सके और फसाद फैलाने वाले लोगों को मुनासिब सबक सिखाया जा सके।
BARABANKI NEWS
DARUL ULOOM DEVBAND
YATI NARSIMHA NAND
RASOOL ISLAM
PAIGAMBER MOHD

0 टिप्पणियाँ