ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: छात्रों के कम एसेसमेंट और हाजिरी से डीएम असंतुष्ट. BEO को दिए ये निर्देश, कार्रवाई की दी चेतावनी

 

निपुण लक्ष्य के कम एसेसमेंट वाले स्कूलों में जाकर बीईओ देखे समस्याएं : डीएम 

 जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

Barabanki News... जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षकों द्वारा स्कूलों के कम एसेसमेंट व छात्रों की कम उपस्थिति पर असन्तोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो अपने अपने विकास खंडों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति तथा छात्रों का निपुण एसेसमेंट सुनिश्चित कराएं, सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने अपने विकास खंड के कम एसेसमेंट वाले 5-5 स्कूलों का निरीक्षण कर वहां की समस्याएं देखेंगे और शिक्षकों को शतप्रतिशत निपुण लक्ष्य एसेसमेंट के प्रति प्रेरित करेंगे। 

इस कार्य में लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। साथ ही समस्त विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति एवं पठन-पाठन का माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त एमडीएम की गुणवत्ता पर भी चर्चा की। आगामी होने वाली नेट परीक्षा सम्बन्धी तैयारियों के विषय में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार देव पांडेय, जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्रीमती विनीता मिश्रा, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, समस्त जिला समन्वयक, ईएमआईएस इंचार्ज तथा एस0आर0जी0 आदि सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Barabanki News
Nipun
School
Attendance
students

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ