सरयू नदी के दलदल में फंसी गाय को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम दलदल में फंसी 15 गायों को बाहर निकाला BARABANKI NEWS... सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में गुरुवार को कई गाय सरयू के दलदल में फंस गईं। दलदल में फंसी गायों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दलदल में फंसी 15 गायों को बाहर निकाला गया। दरअसल सिरौलीगौसपुर के अली नगर हुसैनपुर गांव में गुरुवार सुनबह सरयू के दलदल में करीब 15 गाय फंसी देखी गई थी। गांव वालों की सूचना पर उपजिलाधिकारी समेत भारी संख्या बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद गायों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन शुरू हुआ। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी की टीम भी मौके पर पहुंच गई और गांयों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी। ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह, तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा, बंदोसरायं के थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा राजस्वकर्मी पशु विभाग के डॉ गया प्रसाद अपनी पूरी टीम के साथ वन, फायर ब्रिगेड, सफाईकर्मी व ग्रामीणों ने मिलकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दलदल में फंसी 15 गायों को बाहर निकाला। अभियान में फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने जनरेटर के सहारे दलदल में मिट्टी की सफाई करके रस्सी के सहारे सभी गायों को बाहर निकाला। यह ऑपरेशन सायं चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान उप जिलाधिकारी की देखरेख में सभी गायों को सुरक्षित निकलवाय गयाा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि सभी लोग पूरे समय मौके पर मौजूद रहे सभी लोगों के सहयोग से इन गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
BARABANKI NEWS
STUCK
SARYU
RESCUE
SAVE





0 टिप्पणियाँ