Ayodhya News... शरद पूर्णिमा के शुभ दिन पर बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, और उत्तर प्रदेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या पहुंचकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम लला जी एवं संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी (हनुमानगढ़ी) के दर्शन कर प्रदेशवसियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि जिस न्याय की लड़ाई को श्री राहुल गांधी जी पूरे देश में लड़ रहे हैं, हमने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की है कि उस लड़ाई जो देश हित में लड़ने के लिए हमें शक्ति दें। उन्होंने कहा कि प्रभु राम ने अपना पूरा जीवन जिस सत्य के लिए लड़ाई लड़ी है। हम सभी उसी का अनुसरण करते हुए सत्य की राह पर चलते हुए असत्य और दुर्जनों के खिलाफ उन्हीं की तरह संघर्ष करते रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने जो रास्ता दिखाया है, हम कामना करते हैं कि सभी लोग उस पर चले और मर्यादा का पालन करे। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रभु राम के दर्शन का सुख मिला। हम प्रभु से यह कामना करते हैं कि समाज में संपन्नता और खुशहाली आए और सभी लोग मर्यादित आचरण करते हुए अपना काम करें।
Ayodhya News
Ayodhya
Ram lala
Congress
ajay ray
Avinash Pandey



0 टिप्पणियाँ