BARABANKI NEWS... इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अखबार की खबरों से पता चला कि, मिसाइल बमबारी ने इजराइल में काम कर रहे भारतीय मजदूरों खासकर बाराबंकी के श्रमिकों के जीवन को गम्भीर संकट में डाल दिया है। कांग्र्रेस पार्टीे के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे संज्ञान में लेते हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शहनवाज आलम तथा प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ मसूद की अगुवाई में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मण्डल को विकासखण्ड देवां के ग्राम सालेहनगर नई बस्ती में भेजकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को समझने तथा वास्तविक स्थित से अवगत कराने के निर्देश दिये थे।

 

 इसी के मद्देनजर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल के राष्टीय सचिव शहनवाज आलम की अगुवाई में विकास खण्ड देवां के ग्राम सालेह नगर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिला और उनकी समस्याओं को सुना और उनके प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंताओं को साझा किया। उन्होने कहा कि हमारे देश के श्रमिक, जो बेहतर रोजगार की तलाश में इजराइल गये थे। इस समय बेहद कठिन जिंदगी के दौर से गुजर रहे हैं। उनके परिवारों की चिंता और डर पूरी तरह से जायज है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वो इस गम्भीर प्रकरण पर तत्काल ध्यान दें और इजराइल में फंसे हमारे श्रमिक भाई जो जिंदगी और मौत के बीच फंसे हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालें और सरकार तथा प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी प्रभावित परिवारों के धरों में पहुंचकर उनके परिजनों को उनका कुशलक्षेम बतावें।

   

इस मौके पर प्रतिनिधि मण्डल ने इजराइल में फंसे श्रमिक चंचल सिंह, कमलेश, प्रिन्स तथा पंकज से वीडियो कॉलिंग से उनके परिवारजनों से बात कराई। प्रतिनिधि मंडल के बयान के मुताबिक इजरायल में काम कर रहे मजदूरों ने आपबीती सुनाते हुये कहा कि चारों तरफ बम गिर रहे हैं। सायरन की आवाज पर हम लोग बंकर में चले जाते हैं। श्रमिकों के परिवारजनों ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि हमारे परिवार के सदस्य को इजरायल जाने के लिये 68 हजार रूपये प्रति व्यक्ति जमा कराया गया था। पहले जाने वाले श्रमिकों को बीमा और मेडिकल की सुविधा नहीं दी गयी थी। अभी भी श्रमिक इजराइल जाने की तैय्यारी में हैं ।

   

प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि, इस मौजूदा संकट की घड़ी में जब युद्ध लम्बा चलने की स्थित में है तो देश के श्रमिकों को इजराइल भेजने की प्रक्रिया को सरकार को पूरी तरह से रोक देना चाहिए और सरकार को फंसे श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिये तत्काल प्रयास किये जाने चाहिएं। इसके लिये विशेष विमान और आपातकालीन बचाव अभियानों की व्यवस्था करनी चाहिए। इजराइल स्थित भारतीय दूतावास को भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा और सहायता के लिये सक्रीय रूप से काम करना चाहिए और श्रमिकों का सीधा सम्पर्क दूतावास से होना चाहिए ताकि किसी भी संकट की घड़ी में उन्हें सहायता मिल सके, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अर्न्तराष्ट्रीय संस्थानों को इस महाविनासी युद्ध को समाप्त करने के लिये निर्णायक कदम उठाना चाहिए।

   

कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल के मुखिया राष्ट्रीय सचिव शहनवाज आलम ने कहा कि,कांग्रेस पार्टी इस संकट की घड़ी में भारतीय श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के साथ खड़ी है ये कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं है यह मानवता का मामला है कांग्रेस पार्टी इजराइल में फसे हजारों भारतीय श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिये भारत सरकार पर तब तक दबाव बनाती रहेगी जबतक एक-एक श्रमिक अपने घर सुरक्षित नही पहुंच जाता है। 

   

प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव शहनवाज आलम, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ मसूद, डॉ शहजाद आलम शहर अध्यक्ष लखनऊ, अख्तर मलिक उपाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, चौधरी सलमान कादिर प्रवक्ता अल्पसंख्यक विभाग, समशुल हसन महासचिव अल्पसंख्यक विभाग, जितेन्द्र पटेल उपाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश, फरहान वारसी सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मोहम्मद मोहसिन अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, राम हरख रावत महासचिव कांग्रेस कमेटी, इजहार सिद्दीकी एडवोकेट उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ, गौरी यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, फरीद अहमद, सुरेश यादव, हरीलाल यादव, कौशल किशोर, त्रिभुवन यादव, होलीराम गौतम, अक्षत वर्मा आदि थे।

BARABANKI NEWS
ISRAEL
LABOUR
CONGRESS
DELIGATION
CENTERAL GOVERNMENT