Lucknow News... कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ भाजपा सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष श्दीपक शिवहरे के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला दहन किया। 

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि ने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति को किसी महिला के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है। भाजपा ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र पूरी तरह महिला विरोधी है। एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा सम्मान की बात करते वहीं दूसरी तरफ उनके सरकार के मंत्री देश की बेटी प्रियंका गांधी जी के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। ऐस मंत्री को एक पल भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। 

प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्षरी दीपक शिवहरे ने कहा कि योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर जो टिप्पणी की है उसे युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी जब तक दिनेश सिंह माफी नहीं मांगेंगे युवा कांग्रेस अपना प्रतिरोध जारी रखेगी। 

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप में युवा कांग्रेस मध्य के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, अजय सैंथवार, सत्यम तिवारी, प्रघुम्न सिंह, रवीन्द्र लोधी, मुकेश अवस्थी, दीपक पाण्डेय, नीरज तिवारी, रामेन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक चौरसिया, रिपुंजय उपाध्याय, हेमंत रिछारिया , दाऊ चौहान, बिपुल मिश्रा, पवन पटेल, हेमंत यादवसहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Lucknow News
Congress
Dinesh singh
Effigy