Barabanki News.. डॉ सम्पूर्णानन्द न केवल एक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होने शि़क्षा, समाज सुधार और राजनीति में महत्वपूर्णं योगदान दिया है। उनके जैसे लोकप्रिय नेता का नाम किसी प्रतिष्ठान से हटा दिया जाना महज उनका तथा काशी वासियों की भावनाओं का अपमान नहीं, बल्कि काशी का विद्वत आचार्य परम्परा और सत्यत्याग, नैतिक मूल्यों, ईमानदारी एक आदर्श राजनीति की प्रेरणास्पद् विरासत और आजादी की लड़ाई के सेनानियों का अपमान है। भाजपा सरकार के इस निर्णय से न केवल काशी के ऐतिहासिक पहचान को ठेस पहुंची है बल्कि ये सम्पूर्णानन्द जी के विरासत और उनके योगदान का भी अपमान है। देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया भूल सुधार नैतिक धर्म के मार्ग पर चलकर काशी की आवाम की भावनाओं का सम्मान करते हुये सरकार को सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम को फिर से बहाल किये जाने के निर्देश दिये जाने का कष्ट करें।
उक्त उद्वगार बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र के सांसद तनुज पुनिया ने मंगलवार को स्थानीय कचेहरी में कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा कांग्रेसजनों के साथ बनारस के डॉ सम्पूर्णानन्द स्टेडियम का नाम बदलने पर गहरी नाराजगी और विरोध दर्ज कराते हुये व्यक्त किये। तदोपरान्त कांग्रेसजनों के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधिति एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि, विवेकशील यादव उपजिलाधिकारी को सौंपकर स्टेडियम का नाम सम्पूर्णानन्द के नाम पर बहाल किये जाने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि, भाजपा सरकार महापुरूषों स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के अमिट इतिहास को मिटाने को तुली है। कांग्रेस पार्टी यह कदापि बरदाश्त नहीं करेगी इससे पूर्व भी लौह पुरूष सरदार पटेल गुजरात के स्टेडियम का नाम बदलकर नरेन्द्र मोदी स्टेडियम करने की अछम्य गलती भाजपा सरकार कर चुकी है। अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू सम्पूर्णानन्द जी के नाम पर बना स्टेडियम का नाम वाराणसी स्पोटर््स काम्प्लेक्स रखकर देश के महापुरूषों तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया। महामहिम राष्ट्रपति तत्काल इस गम्भीर प्रकरण पर हस्तक्षेप करते हुये डा0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बहाल करने के निर्देश सरकार को दिये जाने का कष्ट करें।
महामहिम राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से तनुज पुनिया सांसद, मोहम्मद मोहसिन कांग्रेस अध्यक्ष, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, वीरेन्द्र प्रताप यादव, ज्ञानेन्द्र प्रताप यादव, सिकन्दर अब्बास रिज्वी, रमनलाल द्विवेदी, राम हरख रावत, विजय पाल गौतम, अजीत वर्मा, दिलसाद वारषी, अजय रावत, मोहम्मद जिशान, राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, सुरेन्द्रनाथ मिश्रा, फरहान किद्वई, संजीव मिश्रा, शुभम मिश्रा, सैय्यद अरशद अहमद, कौशल किशोर वर्मा, आनन्द गौतम, अखिलेश वर्मा, फरीद अहमद, जलालुद्दीन गुड्डू, सन्तशरण वर्मा, अनिरूद्ध प्रताप यादव, जसवन्त सिंह यादव, यशवन्त सिंह वर्मा, नसरीन खातून, रामदुलारे, सूरज दीक्षित सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन थे।
Barabanki
Congress
Dr Sampoornanand Stadium
Varansi
Agitation

0 टिप्पणियाँ