ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

तमिलनाडू और महाराष्ट्र से आकर करते थे टप्पेबाजी, पलक झपकते ही कर देते हाथ साफ, मादक पदार्थों की तस्करी भी थे करते

 

BARABANKI NEWS... बाराबंकी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इऩके कब्जे से 6 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी, डेढ़ किलो के करीब अवैध स्मैक, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ के साथ जेवर और कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। ये लोग योजनाबद्ध तरीके से राह में चलते हुए लोगों धोखेबाजी से ठगी का शिकार बनाते थे। साथ ही ये मादक पदार्थों की तस्करी भी करते थे। पुलिस को उम्मीद है कि ये लोग दूसरे प्रदेश में भी टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इऩका आपराधिक इतिहास जानने में लगी है।
   


आपको बता दें कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के आवस विकास कालोनी के मो. अनीस पुत्र स्व मो इदरीस ने सोमवार को तहरीर दी थी कि रात लगभग 10:45 बजे वादी की माता किश्मतुल मोहल्ले में आटा लेने गयी थी।। रास्तें में दो व्यक्तियों द्वारा किश्मतुल को बहला-फुसलाकर उनके जेवर (सोने के टप्स) उतरवाकर टप्पेबाजी की गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। सोमावार को ही सी/369 सिविल लाइन्स मालगोदाम रोड, बाल्मीकि नगर के पवन चौधरी पुत्र राकेश कुमार ने तहरीर दी कि उसी दिन वो लगभग 06 लाख रूपये लेकर होलसेल मार्केट के लिये निकला था कि तभी पटेल तिराहे के पास वादी की कार का टायर पंचर बताकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टप्पेबाजी कर गाड़ी से 6 लाख रुपये से भरा बैग निकाल लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर भी मुकदमा पंजीकृत किया गय थाा।

   

 पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। इसी क्रम में मंगलवार को स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 06 अभियुक्तों/टप्पेबाजों तमिलनाडू के थ्रीरूवेरूम्बुर गिरूचिरापल्ली जिले के कक्कन कालोन के शक्तिवेल पुत्र गोविन्दा नायडू, ली राज्य तमिलनाडु, रिशन पुत्र अरूमुगम, चन्दू पुत्र आर0 मुगम उर्फ अरुमुगम (रिशन का भाई), तमिलनाडू के थ्रीरूवेरूम्बुर जिले के 26 सेल्वापुरम फस्ट स्ट्रीट के वेंकटेश पुत्र सुब्रमनी, महाराष्ट्र के नन्दुलबाग जिले के नवापुर थाने के वाकीपाड़ा गांव के गणेश कोडप्पा नायडू पुत्र कोडप्पा नायडू और सन्तोषी पत्नी मारान्ना निवासी (गणेश की सगी भांजी) को माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 06 लाख 5 हजार 460 रूपये नकद, 01 एक जोड़ी टप्स पीली व 01 किलो 420 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये) व अन्य दस्तावेज बरामद किये गये। अवैध स्मैक की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 893/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों मुकदमें से सम्बन्धित शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

   

पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तगण का एक गैंग है, जो योजनाबद्ध तरीके से षड़यंत्र के तहत राह चलते लोगों के साथ धोखाधड़ी/टप्पेबाजी की घटना कारित कर रुपये,जेवरात चोरी कर लेते हैं तथा मादक पदार्थों की तस्करी भी करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में घटनाएं कारित की गई हैं। प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण के गैंग द्वारा भारत के विभिन्न प्रांतो में टप्पेबाजी की घटनाएं कारित की गई हैं। जिस सम्बन्ध में अन्य प्रांतों की पुलिस से सम्पर्क कर इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

BARABANKI NEWS
INTER STATE FRAUD
ARRESTED
MAHARASHTRA
TAMILNADU
SMUGGLER

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ