ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

यूपी विधानसभा के उपचुनाव में उतरेंगे चंद्रशेखर, बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद

 

BARABANKI NEWS... यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अजाद समाज पार्टी (ASP) अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। यहीं नहीं ASP को उम्मीद है कि जिस तरह से लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को समर्थन मिला है और उसके बाद से जिस तरह से लोग उससे जुड़ रहे हैं। उससे उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा और प्रदेश के विधानभा में ASP के विधायक होंगे।

   

श्रावस्ती जाते हुए बाराबंकी मिरर से खास बातचीत में ASP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि जिस तरह से संगठन के लोग जी जान से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के विधानसभा के उपचुनावों में पार्टी का प्रदर्शन ना सिर्फ बेहतर होगा बल्कि प्रदेश के विधानसभा उनके विधायक भी होंगे। हरियाणा बीजेपी की जीत पर उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर निशाना साधा उन्होंने कहा कि बीजेपी हरियाणा मे्ं तीसरी बार सत्ता में आई है। इसकी वजह विपक्ष के वोटों में बंटवारा। उन्होंने कहा कि देश के जो दूसरे दल हैं। उऩकों ये लगता है कि दूसरे जो विपक्षी दल हैं उनको चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। बस वो ही चुनान लड़ते रहें। उन्होंने कहा कि जहां दूसरे दल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए राजनीति कर रहे हैं वहीं ASP गरीब, किसान और मजलूम की आवाजा उठाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि हां ये सच है कि आज देश में पैसे वालों की बहुत पूछ है, लेकिन हम कांशीराम साहब के मानने वाले लोग हैं। धीरे-धीरे चलकर इस लड़ाई को आखिरी छोर पर ले जाकर छोड़ेंगे।

   

हरियाणा में जीत के लिए कांग्रेस की जिम्मेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें बहुमत दिया है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिन लोगों को बरगला कर अपने पक्ष में ले गई है। ASP उन्हें समझा बुझाकर अपने साथ लाकर सरकार बनाएगी। इस मौकेै पर उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा प्रदेश की कानू व्यावस्था पूरी तरह से हाशिए पर है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम और जाति के नाम पर जिस तरह से बाटकर जो अपहराध हो रहे हैं। उन सब पर सरकार को जवाब देना होगा।

   

इससे पहले ASP के कार्यकर्ताओं ने चंद्र शेखर आजाद का शहाबपुर टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। ASP कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए घंटों इंतजार करते रहे। चंद्र शेखर आजाद ने भी यहां पहुंचकर एक कार्यकर्ता से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

BARABANKI NEWS
CHANDRASHKHAR AZAD
AZAD SAMAJ PARTY
UP ASSEMBLY BY ELECTION
CONGRESS
BHEEM ARMY


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ