BARABANKI NEWS... आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) (ASP) के चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद शनिवार को बाराबंकी में कार्यकर्ताओं को बेकाबू होता देखर गुस्सा हो गए। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और फिर हर एक कार्यकर्ता से मिलकर उनका हाल चाल लिया और उन्हें आगामी उपचुनाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
दरअसल ASP चीफ और नगीना से सांसद शनिवार को सड़क मार्ग से श्रावस्ती जा रहे थेष बाराबंकी के शहाबपुर टोल प्लाजा पर उनके स्वागत में बड़ा हुजूम उमड़ा थाष घंटों के इंतजार के बाद जैसे ही चंद्रशेखर टोल प्लाजा पहुंचे कार्यकर्ता बेकाबू होने लगे। चंद्रशेखर ने गाड़ी पर ही खड़े होकर सख्त लहजे में पहले कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई और उसके बाद कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने लगे। भीड़ पर काबू ना होता देख उन्होंने कार्यकर्ताओं से लाइन में लगने को कहा और उसके बाद उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत मुलाकात की। करीब 10 मिनट से ज्यादा तक वो कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को सेल्फी लेने के लिए भी फटकार लगाई।
आपको बता दे कि लोकसाबा चुनावों में नगीना से मिली जीत की वजह से चंद्रशेखर की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। यहीं वजह थी कि बाराबंकी में उनके स्वागत के लिए कई जिलों से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे थे। सभी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद चंद्रशेखर ने चलते वक्त कार्यकर्ताओं को खुद अपनी गाड़ी के पास बुलाया और उन्हें समझाने के साथ जरूरी दिशा-निर्दशे।
BARABANKI NEWS
CHANDERSHEKHAR AZAAD
AZAD SAMAJ PARTY
BHEEM ARMY

0 टिप्पणियाँ