Barabanki News... भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) ने बहराइच सांप्रदायिक हिंसा पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की है। इसके लिए CPI ने राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है। पार्टी ने ये पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया है। CPI के राज्य परिषद के सदस्य रणधीर सिंह सुमन की तरफ से महामहिम को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि बहराइच में साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान हिंसक भीइ ने मकानों, दुकानों व अस्पताल को जला दिया और प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने महामहिम से मांग की है कि जलाए गए मकान, दुकान और अस्पताल का मुआवजा दिया जाए तथा घायल व्यक्तियों को जिनके साथ हिंसक भीड़ ने भयानक हिंसा की है। सभी को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही CPI ने बहराइच में दो लोगों के इनकाउंटर की भी जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है। CPI के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में ये भी कहा है कि उत्तर-प्रदेश में सरकार की नीतियों के कारण एक समुदाय विशेष को निशाना बनाकर हर तरीके से दमन किया जा रहा है उसको रोका जाए।
Barabanki News
CPI
Letter
President
Bahraich
Violence



0 टिप्पणियाँ