ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ, माहौल देख रह गए दंग!

 

सीडीओ ने दो स्कूलों का किया निरीक्षण

बच्चों से की बात, पूछे सवाल 

Barabanki News... मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने मंगलवार को विकास खण्ड बंकी के 02 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम वो प्राथमिक विद्यालय असेनी द्वितीय (गोकुलपुर) पहुंचें, जहां पठन-पाठन का कार्य चल रहा था। वहां नामांकित 51 बच्चों के सापेक्ष 37 बच्चे उपस्थित थे एवं प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा सहित 02 सहायक अध्यापक तथा 01 शिक्षामित्र उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कक्षा-4 में पहुंचे, तथा छात्र/छात्राओं से गणित के प्रश्न हल कराये तथा कक्षा-4 की पल्लवी एवं कक्षा-5 में अवी व हर्षित कुमार को सही उत्तर बताने पर प्रोत्साहित करते हुए सराहना की। तत्पश्चात उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय असेनी का निरीक्षण किया, यहां भी पठन पाठन का कार्य चल रहा था। नामांकित 153 बच्चों के सापेक्ष 95 बच्चे उपस्थित थे एवं प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार वर्मा एवं 05 सहायक अध्यापक उपस्थित थे तथा 01 सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर थी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम कक्षा-8 में पहुंचकर, जहां स्मार्ट टीवी के माध्यम से कक्षा शिक्षण चल रहा था। उसके बाद वह कक्षा-6 में पहुंचे जिसमें बच्चों से गणित के सवाल हल कराये सही उत्तर देने पर कक्षा-6 की प्रांशी, अभय एवं अंश को सही उत्तर देने पर उनकी सराहना की। साथ ही विद्यालय में स्मार्ट क्लास कक्ष में स्मार्ट बोर्ड के अतिरिक्त ब्लैक बोर्ड न होने पर सम्बन्घित को ब्लैक बोर्ड लगाने की हिदायत भी दी गयी। उक्त दोनों विद्यालयों में रसोइयों को निर्धारित ड्रेस में विद्यालय आने तथा स्वच्छता पूर्वक भोजन बनाने हेतु निर्देशित किया।

Barabanki
Cdo
School
Inspection

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ