ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: प्राथमिकता से होगा व्यापारी-उद्यमियों की समस्याओं का समाधान-डीएम

 

जिला व्यापार और जिला उद्योग बंधु समिति की बैठकें आयोजित

Barabanki News....कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागर में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु समिति और जिला उद्योग बंधु और जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक हुई। 

बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत बिलों के भुगतान के लिये पर्याप्त संख्या में सीएससी संचालित करने और दुकानों/ व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही छाया, सतरिख नाका सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या दूर करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को सुना और समस्याओं के निदान के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं जिला स्तरीय उद्योग बंधु/ जिला श्रम बन्धु समिति सम्बंधी बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में होने वाले औद्योगिक निवेश में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से उद्यमियों के आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

बैठक में यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में फायर स्टेशन के अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति, यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड में अवस्थापना सुविधाओं संबंधी प्रकरण पर गहन समीक्षा की गई। औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में बैंक स्थापित कराए जाने संबंधी सुविधा केंद्र में विद्युत संबंधी कार्य तथा सौंदर्यीकरण, नाली निर्माण एवं अवशेष सड़कों का निर्माण सीसीटीवी कैमरे एवं मुख्य प्रवेश द्वार प्रशासनिक भवन में विद्युत कार्य संबंधी प्रकरण पर चर्चा की गई, इंडस्ट्रियल एरिया माती में सड़क एवं नाला निर्माण पर चर्चा की गई। ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का समयान्तर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 

 उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रकरणों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, उपायुक्त उद्योग आशुतोष कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण, व्यापारी और उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Barabanki
Dm
Businessman 
Industrialist

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ